बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुभाष सिंह का दिल्ली में निधन

212 0

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की नीतीश कुमार सरकार में सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे कद्दावर नेता सुभाष सिंह का मंगलवार तड़के चार बजे दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उनका एम्स में ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। हालांकि उसके बाद वह ठीक होकर अपने घर गोपालगंज लौट आए थे, लेकिन बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उनको फिर से एम्स में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुभाष सिंह की गिनती भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में की जाती थी। वह गोपालगंज सदर से 2005, 2010, 2015 और 2020 में लगातार विधायक निर्वाचित होते रहे। भाजपा और जनता दल (यू) के नीतीश कुमार सरकार में वे सहकारिता मंत्री बनाए गए थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने कहा कि सुभाष सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने उनके बेटे अनिकेत सिंह से फोन पर बात कर अपनी संवेदना जताई।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है।” उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन पर शोक व्यक्ति किया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोलकाता में बंद नहीं होंगे हुक्का बार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने KMC के फैसले पर लगाई रोक

Posted by - January 24, 2023 0
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता और बिधाननगर क्षेत्र में हुक्का बार बंद करने के कोलकाता नगर निगम और बिधाननगर नगरनिगम…

स्टेशन पर खड़ी सेना की ट्रेन में लगी आग, कई एडवांस ट्रक जले, सामान भी हुआ खाक

Posted by - December 22, 2022 0
राजस्थान की राजधानी जयपुर में अचानक सेना की ट्रेन में आग लगने से अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक,आग लगने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *