लोकसभा में मुख्यंमत्री हेंमत सोरेन को सांसद निशिकांत ने कहा बलात्कारी, विधानसभा में जमकर हंगामा

137 0

झारखंड विधानसभा के दूसरे दिन विधानसभा में लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बलात्कारी कहने पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में निशिकांत दुबे ने साहेबगंज में पहाड़िया जनजाति की रिबिका हत्याकांड के मामले में सवाल खड़ा किया था। निशिकांत ने कहा, पहाड़िया जनजाति की एक लड़की से शादी कर उसके 50 टुकड़े कर दिए और आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर यह हत्या मुंबई, कोलकाता, दिल्ली होता तो देश की मीडिया खड़ी रहती। इसके पीछे वजह है हमारा मुख्यमंत्री खुद बलात्कारी है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच के लिए कहा है।

हंगामे के दौरान निंदा प्रस्ताव पास करने की चर्चा भी हुई। प्रदीप यादव ने कहा, लोकसभा में एक माननीय सदस्य ने झारखंड की तौहीन की है। बगैर आरोप सिद्ध हुए मुख्यमंत्री को बलात्कारी कहा है। वह सदस्य जिसके रिश्ते खुद गंदे हैं उसने अपनी बहन से शादी किया है। वह सवाल खड़े कर रहा है। सदन एक निंदा प्रस्ताव पास करे और लोकसभा अध्यक्ष को भेजा जाए। ऐसे लोगों की सदस्यता जानी चाहिए। विधायक सुदिव्य सोनू ने भी सदन में खड़े होकर निंदा प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा झारखंड की गरिमा का सवाल है बिल्कुल निंदा प्रस्ताव पास होना चाहिए।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

18 लड़कियों का यौन शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, स्कूल के टॉयलेट में मिले हैवानियत के सबूत

Posted by - May 16, 2023 0
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां…

रांची में आदिवासी नौकरानी को बेरहमी से प्रताड़ित करने वाली बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा गिरफ्तार

Posted by - August 31, 2022 0
झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नौकरानी को बेरहमी से प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा…

मणिपुर में दो महिलाओं से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

Posted by - July 20, 2023 0
मणिपुर में दो महिलाओं से गैंगरेप और फिर उन्हें निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने के मामले के मुख्य आरोपी को…

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के विजेताओं से पीएम मोदी ने किया संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए मांगी बच्चों की मदद

Posted by - January 24, 2022 0
आज प्रधानमंत्री मोदी ने PMRBP पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *