पंजाब – गुरुहरसहाए के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी बीजेपी में शामिल 

486 0

पंजाब के पूर्व मंत्री और गुरुहरसहाए के कांग्रेस विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि वे पार्टी में चल रही कलह से परेशान हैं। फिरोजपुर के गुरूहरसहाय विधानसभा से राणा गुरमीत सिंह सोढी कांग्रेस से लगातार चार बार विधायक रहे हैं। वे 40 साल तक कांग्रेस में रहे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में वे खेलमंत्री थे। 2002 से लेकर 2017 तक वे गुरूहरसहाय से विधानसभा चुनाव जीतते आए हैं।

दिल्ली में हुए भाजपा में शामिल
सोढ़ी मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने पंजाब के हित में यह फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ही पंजाब को बचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य की सुरक्षा और सांप्रदायिक सद्भाव को दांव पर लगा दिया है। कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष छवि अब पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस में यह अंदरूनी कलह पंजाब में खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है।

नवजोत सिद्धू से विवाद के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था और पंजाब में चरणजीत चन्नी की सरकार बनी थी। इसके बाद मंत्रिमंडल भी नया बनाया गया था। इसमें कैप्टन सरकार में खेल मामलों के मंत्री रह चुके राणा सोढ़ी को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया था। चन्नी के सीएम बनने के बाद राहुल गांधी ने राणा सोढ़ी से मुलाकात भी की थी।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली सोसाइटी में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, चार लोगों की मौत

Posted by - September 15, 2023 0
ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली सोसाइटी में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार…

अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी से की अपील, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल लगाएं रोक

Posted by - November 30, 2021 0
कोरोना वायरस के नए संस्करण पर बढ़ती चिंताओं के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील…

Rajya Sabha Election के बीच सीएम गहलोत का बड़ा बयान: कांग्रेस में नहीं भाजपा में है भगदड़

Posted by - June 10, 2022 0
राजस्थान की चार सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक तय रणनीति के अनुसार अपनी पार्टी…

गंगा आरती में शामिल हुए पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ धाम का किया लोकार्पण

Posted by - December 13, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज पर उत्तर प्रदेश और अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ…

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, Corona Vaccine की पहली डोज नहीं लगवाने वाले कर्मचारियों की ऑफिस एंट्री पर लगाई रोक

Posted by - October 8, 2021 0
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *