साक्षी मर्डर केस : आरोपी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने भेजा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

120 0

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में निर्दयता से किए साक्षी हत्याकांड से लोग डर गए हैं। पर इस हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि उसे अपने किए कृत्य पर कोई पछताव है। पुलिस ने आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ करने के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी है। कोर्ट ने पुलिस के निवेदन को स्वीकार कर आरोपी को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहा है। पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी। वो जिस दोस्त का जिक्र कर रही हैं, उसका नाम नीतू है। नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी, नीतू का पति जेल में है।

पुलिस ने बुलंदशहर में दबोचा

ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी ने 16 वर्ष की किशोरी की निर्मम हत्या करने के बाद रिठाला में हत्या में इस्तेमाल हथियार छिपाया। यह हथियार अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उसके बाद वह बुलंदशहर स्थित अपनी बुआ के घर छिप गया। मोबाइल से आरोपी की लोकेशन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उसे बुलंदशहर से दबोच लिया।

अधिक से अधिक सजा दिलवाने का प्रयास

दिल्ली पुलिस उपायुक्त सुमन नलवा ने बताया कि आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया गया है। वो मैकेनिक है। एसी और रेफ्रिजरेटर बनाता है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ चल रही है। पुलिस आरोपी को अधिक से अधिक सजा दिलवाने का प्रयास करेगी।

किसी तरह का पछतावा नहीं

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी से पूछताछ की तो वह बेखौफ दिख रहा था। बताया जा रहा है कि उसने अपना गुनाह पुलिस के सामने स्वीकार कर लिया। कहा कि मृतका के साथ उसका रिश्ता था। उसे अपने अपराध पर किसी तरह का पछतावा नहीं है। मृतका उसे इग्नोर कर रही थी। जिस वजह से वह अपना आपा खो बैठा था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा हत्याकांड में आरोपी पति गिरफ्तार, विदेश भागने की थी साजिश

Posted by - September 11, 2023 0
सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में नोएडा पुलिस ने आखिरकार आरोपी पति नितिन नाथ सिन्हा को…

DRDO ने किया ‘पिनाका-ईआर’ रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण, जानें क्या है खासियतें?

Posted by - December 11, 2021 0
राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण रेंज में डीआरडीओ ने आज पिनाका-ईआर रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया। एडवांस नेवीगेशन व…

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव बाल-बाल बचे ओवैसी, दावे को रेलवे ने सिरे से किया खारिज

Posted by - November 8, 2022 0
सूरत जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर रात अचानक पथराव होने लगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस से एआईएमआईएम…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *