पूरा देश शोक में डूबा है और यह गोवा में डांस कर रही हैं- प्रियंका गांधी पर बरसे अमित मालवीय, लोगों ने भी घेरा

367 0

तमिलनाडु में हादसे का शिकार हुए जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट स्थित बराड़ चौक पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। उन्हें 17 तोपों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार के वक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बराड़ चौक पर मौजूद रहे। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोवा का पारंपरिक डांस करती हुई नजर आईं। अपने इस वीडियो को लेकर वह भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

भाजपा आईटी इंचार्ज अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी के वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया। इस वीडियो में कांग्रेस महासचिव आदिवासी महिलाओं के साथ डांस करती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो को साझा करते हुए अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “26/11 के वक्त राहुल गांधी ने भी देर रात तक पार्टी की थी।”

अमित मालवीय ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए आगे लिखा, “भाई की तरह ही प्रियंका गांधी भी उस वक्त गोवा में डांस कर रही हैं, जब पूरा देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार के कारण शोक में डूबा हुआ है। क्या कोई बात इससे भी ज्यादा शर्मनाक हो सकती है?”

भाजपा के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने भी प्रियंका गांधी पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा, “राष्ट्रीय क्षति पर जब पूरा देश गमजदा हो, दुखी हो, रो रहा हो, तभी गोवा से आ रही जश्न की ये तस्वीरें दिल को कचोटती हैं। देश और वीर सेना के लिए आपकी भावनाओं पर शक पैदा करती हैं।”

भाजपा प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो को लेकर उनपर हमला बोला, साथ ही कहा कि वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। उन्होंने लिखा, “एक तरफ पूरा देश वीरों को खोने का शोक मना रहा है। अभी तो सीडीएस बिपिन रावत के अंतिम दर्शन के समय पूरे देश की आंखें नम हैं। दूसरी ओर प्रियंका गांधी हंस रही हैं, नाच रही हैं और जश्न मना रही हैं। वह इस कार्यक्रम को आगे भी बढ़ा सकती थीं। लेकिन इन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया।”

बता दें कि राजनैतिक दिग्गजों के अलावा आम लोगों ने भी प्रियंका गांधी पर हमला बोला। शालिनी तिवारी नाम की यूजर ने लिखा, “इस परिवार की मूर्खता का कोई अंत नहीं है। क्या उनकी टीम में भी कोई समझदार नहीं था?” प्रियंका दुबे ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए लिखा, “इनको कहां फर्क पड़ता है।” दिनेश चौधरी ने लिखा, “इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है।”

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

CBI ने बीएसएफ के मेडिकल अफसर करनैल सिंह को SI भर्ती घोटाला मामले में किया गिरफ्तार

Posted by - October 19, 2022 0
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) की सब इंस्पेक्टर की भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीमा सुरक्षा…

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पटना पहुंचे, 2024 चुनाव में BJP को हराने के लिए विपक्षी दलों की मेगा बैठक आज

Posted by - June 23, 2023 0
आज पटना में विपक्षी दलों की महा बैठक होनी है, जिसके लिए वहां विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो…

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट’ का मुख्य आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी जर्मनी से गिरफ्तार

Posted by - December 28, 2021 0
पिछले दिनों लुधियाना कोर्ट में हुए ब्लास्ट (Ludhiana court blast) के आरोपी जसविंदर सिंह मुल्तानी (Jaswinder Singh Multani) को जर्मनी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *