यूक्रेन: खारकीव में गोलीबारी में भारतीय छात्र की मौत, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

415 0

यूक्रेन में रूस के हमले को आज छठा दिन है। इस बीच भारत के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। आज सुबह हमले में छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के खारकीव में आज सुबह गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। मृतक छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है और वो कर्नाटक के हावेरी जिले का था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था जो यूक्रेन के अर्किटेक्टोरा बेकाटोवा शहर में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बात कर रहे हैं जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में हैं। इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

यूक्रेन समन्वय के लिए कर्नाटक के नोडल अधिकारी मनोज रंजन ने कहा कि विदेश मंत्रालय ने अभी पुष्टि की है कि खारकीव में एक छात्र नवीन की गोलीबारी में मौत हो गई है। हमारे प्रधान सचिव ने विदेश सचिव से बात की है और इसकी पुष्टि की है। यह दुखद स्थिति है। हम माता-पिता तक पहुंच रहे हैं और उनमें विश्वास जगा रहे हैं। हम उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे। भारत सरकार इस मामले पर चर्चा कर रही है।

वहीं कीव में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की गई है। दूतावास ने सभी भारतीयों को तत्काल कीव छोड़ने के लिए कहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय आज ही कीव छोड़ें। ट्रेन और मौजूदा साधन से कीव से निकलने को कहा गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

बीजेपी दबाव बनाती है, डराती है या खरीदती है, तेजस्वी यादव बोले- महाराष्ट्र में जो कुछ हो रहा है प्री प्लांड है

Posted by - June 24, 2022 0
पटना: महाराष्ट्र में सियासी समीकरण लगातार बदल रहा है। उद्धव ठाकरे की सरकार खतरे में आ गई है। इसकी चर्चा…

सीबीआई करेगी अरविंद केजरीवाल के घर की जांच, निर्माण पर खर्च हुए थे 45 करोड़

Posted by - September 28, 2023 0
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई ने सीएम आवास के सौंदरीकरण मामले में केस दर्ज कर लिया है।…

विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से बड़ा झटका, 5 दिन की ACB रिमांड पर भेजे गए

Posted by - September 21, 2022 0
दिल्ली वक्फ बोर्ड में अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की आज राऊज एवेन्यू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *