भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन, लम्बे समय से थे बीमार

640 0

भारत के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर और मशहूर कोच सुभाष भौमिक का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व भारतीय मिडफील्डर भौमिक 1970 में एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने सुबह तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।

परिजनों ने कहा कि, ‘‘वह पिछले लगभग साढ़े तीन महीने से नियमित रूप से डायलिसिस से गुजर रहे थे। करीब 23 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई थी। वह डायबिटीज के भी मरीज थे। हाल ही में उन्हें छाती में संक्रमण के कारण इकबालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’’

72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। भौमिक ने संन्यास लेने के बाद कोचिंग में अपना करियर आगे बढ़ाया। वह पहले मोहन बागान के साथ कोच के रूप में जुड़े और फिर ईस्ट बंगाल के सबसे सफल कोच बने। उनके कोच रहते हुए ईस्ट बंगाल ने 2003 में आसियान कप का खिताब जीता था।

भौमिक के मार्गदर्शन में ईस्ट बंगाल ने राष्ट्रीय लीग के खिताब जीते। इसके बाद वह जब तकनीकी निदेशक के रूप में चर्चिल ब्रदर्स से जुड़े तो उन्होंने यही सफलता इस टीम के साथ भी दोहरायी। उन्हें कोलकाता मैदान का ‘जोस मारिन्हो’ कहा जाता था।

भौमिक ने 19 साल की उम्र में राजस्थान क्लब से अपने करियर की शुरुआत की। इस राइट विंगर ने ‘ड्रिबलिंग’ ने अपने कौशल के कारण एक दशक तक राष्ट्रीय फुटबॉल में अपना दबदबा बनाये रखा। ईस्ट बंगाल में एक सत्र बिताने के बाद भौमिक मोहन बागान से जुड़ गए थे जहां उन्होंने तीन साल बिताये। इसके बाद वह फिर से ईस्ट बंगाल से जुड़ गए थे।

वह एशियाई खेल 1970 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने एशियाई खेल 1974 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1971 में मर्डेका कप में फिलीपीन्स के खिलाफ हैट्रिक बनायी थी। उनका करियर विवादों से भी घिरा रहा। क्योंकि 2005 में रिश्वत के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन ,15 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Posted by - June 12, 2022 0
धनबाद। ट्रेडिशनल शोतोकॉन कराटे डू एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के तत्वावधान में जूनियर गर्ल्स कराटेकारों का कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा…

धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता का समापन।दिल्ली की टीम बनी विजेता हरियाणा के अंकित और दिल्ली की यूवीका बनी बेस्ट फाईटर

Posted by - March 29, 2022 0
झारखंड कुराश संघ द्वारा क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सब जुनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप का शानदार आयोजन 27 से 29…

झारखंड राज्य कुराश चैम्पियनशिप में धनबाद बना चैम्पियन, 23 स्वर्ण,11 रजत , 11 कांस्य पदक जीता, आदित्य राज, धनबाद की पलक बनी बेस्ट फाईटर 

Posted by - November 22, 2021 0
धनबाद। गिरीडीह के सलुजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल मे 20-21 नवंबर को दो दिवसीय झारखंड स्टेट कुराश चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन…

BJP की बृजभूषण को हिदायत- बेवजह की बयानबाजी से बचें, अयोध्या में रैली भी कराई रद्द

Posted by - June 2, 2023 0
बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में होने वाली जन चेतना महारैली रद्द हो…

दादा सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, जानिए अब कैसा है उनका हाल

Posted by - December 31, 2021 0
कोलकाता: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *