आजसू प्रखंड कमेटी ने हेमंत सोरेन सरकार का किया पुतला दहन

356 0
बड़कागांव: आजसू पार्टी द्वारा निकाले गए सामाजिक न्याय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निहत्थे कार्यकर्ताओं पर किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़कागांव मुख्य चौक में आजसू पार्टी हेमंत सरकार का पुतला फूंका।
आजसू पार्टी के केंद्रीय संदीप कुशवाहा ने कहा कि कल रांची में कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर सरकार ने जिस बर्बरता से बल प्रयोग किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। झामुमो महागठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछड़ों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन शायद वर्तमान सरकार यह भूल गयी है कि आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है। दुनिया की कोई भी ताकत हमें चुप नहीं करा सकती।
ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च कर लोगों से दस लाख स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर लिया था और 6, 7 एवं 8 सितंबर को कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए आठ-आठ जिला के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक स्मरण पत्र लेकर राँची कूच किये। कल शांतिपूर्ण ढंग से पिछड़ों की मांग को लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका से मुख्यमंत्री सचिवालय निकले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दी।
 पुतला दहन में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ,प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह, श्रमिक संघ प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर तापस ,संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, पंकज ठाकुर, अरविंद कुमार मेहता, शंकर मिश्रा, रवि राम ,दिनेश महतो, विनोद महतो ,ब्रजकिशोर जयसवाल, नरेश महतो, दिनेश्वर महतो ,रामेश्वर महतो ,तुलेश्वर महतो ,रोहित महतो, राज मेहता, आशीष अंबास्ट संजय महतो ,दीप ठाकुर इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पाकिस्तान- पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा, मारपीट के दौरान एक-दूसरे पर फेंका खाना, डिप्टी स्पीकर से भी बदसलूकी

Posted by - April 16, 2022 0
पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में शनिवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला। बता दें कि 16 अप्रैल को पंजाब विधानसभा…

मनरेगा में जेसीबी मशीन चला अफसर और जनप्रतिनिधि के मिलीभगत से हो रही लुट – माले

Posted by - April 16, 2022 0
भाकपा माले प्रखंड कमेटी  झाझा द्वारा बलियाडीच पंचायत के नारगंजो में  विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए…

गैरमजरूआ भूमि का मुआवजा भुगतान रैयती भूमि दर के बराबर किया जाए-अंबा प्रसाद

Posted by - September 8, 2021 0
हजारीबाग : विधायक अंबा प्रसाद ने दिन बुधवार को गैरमजरूआ भूमि का रैयती भूमि के दर पर मुआवजा भुगतान वर्तमान…

200 वर्ष पूर्व से ही राजाउलातु में नवमी के दिन होती आ रही भैंसा की बलि, बलि के पूर्व भैंसा की पूंछ शरीर पर सटाने को लगती है भक्तों की होड़

Posted by - September 26, 2022 0
Ranchi awaz live रांची। दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *