आजसू प्रखंड कमेटी ने हेमंत सोरेन सरकार का किया पुतला दहन

354 0
बड़कागांव: आजसू पार्टी द्वारा निकाले गए सामाजिक न्याय मार्च के दौरान पुलिस द्वारा निहत्थे कार्यकर्ताओं पर किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में आज बड़कागांव मुख्य चौक में आजसू पार्टी हेमंत सरकार का पुतला फूंका।
आजसू पार्टी के केंद्रीय संदीप कुशवाहा ने कहा कि कल रांची में कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर सरकार ने जिस बर्बरता से बल प्रयोग किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाए, उतनी कम है। झामुमो महागठबंधन की सरकार लाठी के दम पर पिछड़ों की आवाज को दबाना चाहती है लेकिन शायद वर्तमान सरकार यह भूल गयी है कि आजसू पार्टी संघर्ष की उपज है। दुनिया की कोई भी ताकत हमें चुप नहीं करा सकती।
ज्ञात हो कि आजसू पार्टी ने पूरे राज्य में सामाजिक न्याय मार्च कर लोगों से दस लाख स्मरण पत्र पर हस्ताक्षर लिया था और 6, 7 एवं 8 सितंबर को कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए आठ-आठ जिला के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक स्मरण पत्र लेकर राँची कूच किये। कल शांतिपूर्ण ढंग से पिछड़ों की मांग को लेकर मोराबादी स्थित बापू वाटिका से मुख्यमंत्री सचिवालय निकले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दी।
 पुतला दहन में आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ,प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, प्रखंड सचिव मनोज दांगी, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह, श्रमिक संघ प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर तापस ,संगठन सचिव वीरेंद्र कुमार, सत्येंद्र गुप्ता, पंकज ठाकुर, अरविंद कुमार मेहता, शंकर मिश्रा, रवि राम ,दिनेश महतो, विनोद महतो ,ब्रजकिशोर जयसवाल, नरेश महतो, दिनेश्वर महतो ,रामेश्वर महतो ,तुलेश्वर महतो ,रोहित महतो, राज मेहता, आशीष अंबास्ट संजय महतो ,दीप ठाकुर इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कोल इंडिया के चेयरमैन से मिले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, विभिन्न विषयों पर की चर्चाI

Posted by - August 19, 2023 0
  चिरकुंडा: निरसा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं जेबीसीसीआई XI के सदस्य अरूप चटर्जी ने कोल इंडिया के चेयरमैन पीएन…

पीट ऑफिस से लईयो बस्ती की सड़क गड्ढों में तब्दील, राहगीर परेशान

Posted by - September 19, 2021 0
हजारीबाग : सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना के अधीन की सभी सड़कें दम तोड़ रही है. झारखंड…

डिवाइडर से टकराकर 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा पिकअप वैन, दो मजदूर की मौत, 6 गंभीर

Posted by - October 11, 2021 0
हजारीबाग : चौपारण जीटी रोड दनुआ घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और 30 फीट नीचे खाई में…

चतरा : कुव्यवस्था का आलम, कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर महड़ोरिया गांव के दर्जनों दलित परिवार, पड़ रहे है बीमार

Posted by - September 20, 2021 0
चतरा/गिद्धौर। कुएं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दर्जनों दलित परिवार के लोग। प्रखंड के बारियातू पंचायत अंतर्गत महुआटांड़…

शनिवार से झारखंड में बिजली कटौती बंद, मिलेगी पूरी बिजली, मंत्री के फटकार के बाद DVC ने दिया भरोसा

Posted by - January 28, 2022 0
रांची – शनिवार से झारखण्ड में जारी बिजली कटौती बंद होगी। अभी लगभग 350 मेगावाट बिजली DVC की तरफ से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *