स्वर्गीय गांगो महतों मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, बालेडीह टीम बना विजेता

706 0
चलकुशा:- प्रखंड के ग्राम चटकरी में स्वर्गीय गांगो  महतों मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता मैच का शुभारंभ किया गया। मैच उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटकरी में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कराया गया।
मैच का शुभारंभ से पहले पूर्व विधायक स्व चितरंजन यादव की प्रतिमा पर बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश कुमार भंडारी, अंचल अधिकारी शशिकांत सिंकर एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने पुष्प माला अर्पित कर नमन किया।
फुटबॉल मैच का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने फीता काटकर किया। मैच बालेडीह एवं बेलगांव के बीच खेला गया। बालेडीह की टीम 2-0 से विजय हुई।
मौके पर कोडरमा सांसद के अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, बरकट्ठा थाना सांसद प्रतिनिधि केदार साव, उपप्रमुख दुर्गा यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल, बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, बेडोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, परसाबाद मंडल अध्यक्ष शशि भूषण चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, चलकुशा मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव,विजय चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव यादव, राजेश यादव, पिंटू मोदी ,अशोक यादव,राजकुमार पंडित, राम प्रसाद यादव, विरेन्द्र यादव,बिक्रम सिंह, मुन्ना यादव, लखन साव, सुबोध चौधरी,दिपक सिंह, दिलीप चौधरी, सपन चौधरी, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सूदखोर से परेशान ईसीएल कर्मी ने की थाने में शिकायत, हुआ गिरफ्तार 

Posted by - September 18, 2021 0
जामुड़िया: रानीगंज थाना क्षेत्र पड़ने वाले  जे के नागर नीमचा के तृणमूल कांग्रेस नेता सह सूदखोर रामाशंकर सिंह को गिरफ्तार…

कभी भी फूट सकता है एटम बम’ राज्यपाल के बयान से झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल

Posted by - October 27, 2022 0
चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री की सदस्यता पर सेकंड ओपिनियन दिए जाने के बाद वो निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है…

रूसी हमले के अब तक सात की मौत की खबर, नौ घायल, यूक्रेनी सेना के कमांडर बोले- नहीं करेंगे सरेंडर

Posted by - February 24, 2022 0
यूक्रेन में रूसी हमले में अब तक सात लोगों की मौत की खबर है, जबकि नौ व्यक्तियों के घायल होने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *