बिहार में बड़ा हादसा: सिकहराना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

305 0

बिहार के मोतिहारी में सिकहराना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। इनमें से 6 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। जिला प्रशासन और राहत बचाव दल की टीम मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से एक शव को बरामद निकाल लिया गया था। इसके बाद जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

नाव पर सवार थे 22-25 लोग

बताया गया कि सिकरहना नदी में चिरैया प्रखंड क्षेत्र के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाव पलट गई है। नाव में 22-25 लोग सवार थे। हादसे के वक्त कुछ लोग तो तैरकर नदी से बाहर आ गए जबकि अन्य कई लोग लापता हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन- फानन में जिला प्रशासन को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

लापता लोगों की तलाश में जुटी टीम

फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं। अब तक 6 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है, अन्य लोगों की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ ने गांव से लेकर सरेह तक पशु चारा को नष्ट कर दिया है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पशुओं का चारा लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। नाव पर सवार सभी लोग पशुपालक और कृषक थे, जो नाव से मवेशियों के लिए चारा लाने सरेह की ओर जा रहे थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पख्तिका प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप, इस्‍लामाबाद तक महसूस हुए झटके, 255 की मौत, सैकड़ों घायल

Posted by - June 22, 2022 0
अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप आया है, जिसमें 150 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है। अफगानिस्तान की सरकारी…

मुम्बई में बड़ा हादसा-निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 9 लोग घायल

Posted by - September 18, 2021 0
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन…

‘कन्हैया जैसा कर देंगे हाल’- राजस्थान में RSS प्रचारक को आया धमकी भरा फोन

Posted by - October 26, 2022 0
राजस्थान के बारां जिले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नम्बरों से आरएसएस के जिला प्रचारक के पास धमकी भरे कॉल…

राजभवन में गवर्नर से मिले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे, सरकार बनाने का दावा पेश; शाम 7 बजे लेंगे पद की शपथ

Posted by - June 30, 2022 0
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे। दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से…

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, 9 लोगों की मौत-10 घायल, कर्फ्यू का फिर बढ़ाया गया समय

Posted by - June 14, 2023 0
मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार को कांगपोकपी जिले के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *