मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, 9 लोगों की मौत-10 घायल, कर्फ्यू का फिर बढ़ाया गया समय

146 0

मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में मंगलवार को कांगपोकपी जिले के खमेनलोक गांव में उपद्रवियों द्वारा गोली चलाने और आगजनी करने के बाद 9 लोगों के मारे जाने और 10 के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

सुरक्षा में असम राइफल्स तैनात

इंफाल पूर्व के एसपी शिवकांत सिंह ने बताया, “पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में आज सुबह ताजा हिंसा में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और 10 लोग घायल हैं। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया चल रही है।” एसपी ने बताया कि इलाके की सुरक्षा में फिलहाल असम राइफल्स तैनात है। किसी भी हिंसा को टालने के लिए फोर्स की मौजूदगी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

पुलिस ने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस उग्रवादियों ने रात करीब एक बजे इंफाल पूर्वी जिले और कांगपोकी जिले की सीमा से लगे खामेनलोक इलाके में ग्रामीणों को घेर लिया और हमला कर दिया। यह क्षेत्र मैतेई बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमाओं से लगा है। पुलिस ने बताया कि कुकी उग्रवादी मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे तभी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिससे दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई।

इंफाल में कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, सुरक्षाकर्मी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, खमेनलोक गांव में बदमाशों ने कई घरों को आग लगा दी और तमेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायलों को रिम्स और राज मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद इंफाल में कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू का नया समय सुबह 5 बजे से 9 बजे तक है। कर्फ्यू का समय इंफाल और इंफाल पश्चिम जिले दोनों के लिए लागू है। सूत्रों के मुताबिक, उयुमपोक और नुनशंग के उपद्रवियों ने शांतिपुर, खोपीबंग और खमेनलोक जैसे इलाकों में आगजनी की कोशिशें जारी रखी हैं।

खमेनलोक में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने विद्रोहियों के कुछ अस्थायी बंकरों और वॉच टावर में आग लगा दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर गोलीबारी हुई। जिस जगह हिंसा हुई, वह मैतेई बहुल इंफाल ईस्ट जिले और आदिवासी बहुल कांगपोकपी जिले की सीमा पर स्थित है। संवेदनशील इलाका होने के चलते यहां कई बार हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। खमेनलोक में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसक झड़पों के बाद अब तक 70 से ज्यादा लोग मारे गए है, 200 लोग घायल हुए और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

दिल्ली में आज रात से रात्रि कर्फ्यू, जानिए क्या रहेगा प्रतिबंधित और किसे दी गई है छूट

Posted by - December 27, 2021 0
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच  दिल्ली में सोमवार यानि आज रात से रात्रि कर्फ्यू लगने…

नहीं लगवाई वैक्सीन तो अब पड़ेगा भारी!, पंजाब सरकार रोकेगी वेतन, हरियाणा में सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Posted by - December 22, 2021 0
जिन लोगों ने अभी तक कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन नहीं लगाई है, उन्हें अब मुश्किलों का सामना करना पड़…

यूक्रेन-रूस में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने की राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से बात, इस मसले पर हुई चर्चा

Posted by - March 7, 2022 0
नई दिल्‍ली : रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की से बातचीत…

उत्तराखंड चुनाव- बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 20, 2022 0
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची…

ISI समर्थित आतंकी गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम के भाई का नाम आया सामने,

Posted by - September 15, 2021 0
नई दिल्ली : नवरात्रि और रामलीला के दौरान देश भर में बड़े आतंकी हमलों को टालने में दिल्ली पुलिस को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *