हजारीबाग-पति ने पत्नी का गला घोंटकर की ह्त्या, शव को जंगल में फेंका, कहा शक से तंग आकर दिया घटना को अंजाम 

1769 0

हजारीबाग: कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी में अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. गिरफ्तार पति संजीव सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी पूजा संजीव सिंह पर बराबर शक करती थी। इससे दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इससे वह तंग आ गया था। उसकी शादी समस्तीपुर में पूजा सिंह से वर्ष 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां भी हैं।

वर्तमान में वह हजारीबाग के मटवारी में अपने आवास में रहकर पीटीसी चौक स्थित स्वदेशी नेक्स्ट के बगल में जनरल स्टोर चलाता है।हत्या कर पत्नी की लाश को अपनी सेंट्रो कार से औरंगाबाद जिले में जीटी रोड के किनारे ले जाकर जंगल में फेंक दिया। जिसे हजारीबाग कोर्रा पुलिस ने औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना के पुलिस की मदद से बरामद कर लिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22-23 सितंबर की रात जब खाना खाकर सभी सोने गए तो बेड पर भी शक जताते हुए पत्नी ने चर्चा शुरू कर दी। गुस्से में संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को अपने सैंट्रो कार में लोड किया और औरंगाबाद में ले जाकर फेंक दिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वागत

Posted by - December 14, 2022 0
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वाग झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा झरिया चार…

रोप-वे हादसा- दर्दनाक मोड़ पर बचाव अभियान ख़त्म, रस्सी टूटने से एक महिला की मौत

Posted by - April 12, 2022 0
मंगलवार को तीसरे दिन 7 घंटे के ऑपरेशन में एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवानों ने हेलिकॉप्टर से 2500 फीट ऊंचाई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *