धनबाद। सिजुआ प्रधान कार्यालय में धनबाद कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी और उनके साथियों को महासचिव रणविजय सिंह(बीजेकेएमएस) ने 51 हजार सहयोग राशि चेक के रूप में प्रदान किया।कलाकार संघ के अध्यक्ष और उनके सभी साथियों ने श्री सिंह का धन्यवाद किया।
रणविजय सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे धनबाद के कलाकारों की हालात काफी खराब होने की खबर मिली थी और उन्हें मदद करने का जो वादा किया था वो पूरा किया। आगे भी जो मदद होगी करने का काम करेंगे।