धनबाद : शहर के श्री श्री लक्ष्मी नारायण महिला महाविद्यालय में 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिसमे कॉलेज छात्राओं ने कई देशभक्ति गीतों पर अपनी कला और अभिनय प्रस्तुत किया।
वहीं शिक्षकों ने कॉलेज की छात्राओं को आजादी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलित किया गया। जिसके बाद अथिति व प्रतिष्ठित लोगों को अंग वस्त्र प्रदान किया गया। वहीं छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित गीत- संगीत प्रस्तुत कर लोगों के बीच उत्साह का संचार किया।
मालूम हो कि आजादी के 75 वें वर्ष में देश भर में अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत धनबाद की छात्राओं ने कार्यक्रम कर अपनी भागीदारी दर्ज कराया।