कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वागत

182 0

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष का झरिया में जोरदार स्वाग

झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित ताज होटल में अभिनंदन समारोह आयोजित कर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का स्वागत किया गया।

झरिया में पूरे क्षेत्र के सभी जगहों में पार्टी के झंडा बैनर से पाट दिया गया। साथ-साथ धनसार,बस्ताकोला, भगतडीह,कतरास मोड़, लक्ष्मनिया मोड़,सब्जी पट्टी,बाटा मोड़, 4 नंबर टैक्सी स्टैंड में लोगों ने उन्हें फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेवारी दी है उस पर मैं मजबूती के साथ खरा उतरूंगा, आगे उन्होंने कहा कि जिला के सभी विधानसभा एवं सभी प्रखंड नगर एवं बूथ वार्ड स्तर पर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करूंगा। कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे मजबूती के साथ लड़ेगी और कांग्रेस पार्टी धनबाद लोकसभा में इतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

आगे उन्होंने कहा कि झरिया में कुंती सिंह एवं संजीव सिंह लगभग 15 वर्ष विधायक रहे और वे दोनों अपने विधायक कार्यकाल में झरिया के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण करने में विफल रहे हैं। उक्त दोनों के 15 वर्ष के कार्यकाल में झरिया में जो नहीं हुआ,वह कार्य झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने महज 3 वर्षों में करके दिखाया है,जो ऐतिहासिक है।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा मजबूती के साथ निर्वहन करूंगा,साथ- साथ जिला के सभी विधानसभा एवं प्रखंडों/नगरों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाते हुए पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक ले जाने का काम करूंगा।

मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,मुख्तार खान, रत्नेश यादव,जगदीश गुप्ता, रमेश जिंदल,प्रमोद सिंह चंद्रवंशी,इरफान खान चौधरी,भोला सिंह, दुलारी देवी,संजय पाठक,भगवान दास,पिंटू तूरी,राजा गुप्ता, महेश शर्मा,अशोक मालाकार,रामजी सिंह, दिनेश बहादुर सिंह,सूरज वर्मा,पप्पू सिंह,मंटू दास, बबलू दास,जितेंद्र मोदक, निसार आलम,अर्जुन विश्वकर्मा,अनूप सिंह,मणि भूषण तिवारी,राजेंद्र साव,राजा अंसारी,बिरजू साव, गौतम पासवान बाबू अंसारी,चंद्रप्रकाश चोखानी,मेघू यादव,अमन गुप्ता,राजीव झा,सादिक अमीन,रवि सिंह,सुमित ठाकुर,कुंदन पासवान, अरविंद सैनी,बबलू मालाकार,कमल भट्टाचार्य, फैज अहमद,अशोक वर्णवाल, आलोक राज, मिथिलेश पासवान, दीपू साव,डबली वर्मा,ओंकार वर्णवाल,राहुल गुप्ता,चंदन कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जारी रहेगा आंदोलन, किसान नेता दर्शन पाल बोले- 29 नवंबर को संसद तक निकाला जाएगा ट्रैक्टर मार्च

Posted by - November 20, 2021 0
नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर लिया है लेकिन…

कोडरमा से दो बच्चों की माँ के साथ भागा था भांजा, धनबाद में दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Posted by - September 7, 2021 0
कोडरमा / धनबाद : कोडरमा से भागे प्रेमी जोड़े ने धनबाद में जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *