पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगो की मौत, कई घायल

645 0

पाकुड़ में बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई . हादसा लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप हुआ. बताया जा रहा है कि बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी. बस में करीब 55 से अधिक लोग सवार थे. इसमें करीब 25 लोगों घायल हुए हैं. बस के बॉर्डी को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है.

पाकुड़ SP एचपी जनार्दन ने कहा कि 16 शव बरामद किए गए। इसमें 14 की पहचान हो चुकी है। 1 व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम करीब 3 घंटे में पूरा हुआ। हादसे का कारण घने कोहरे को माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कृष्णा रजत बस और LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हुई. तेज रफ्तार वाले सिलेंडर लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.

मृतकों की सूची

सुधाकर कर्मकार, 47 वर्ष, बरहड़वा, बंगालीपाड़ा
सोना देवी, 57 वर्ष, बाकुडीह साहेबगंज,
मेलिशेंट मुर्मू (महिला), 30 वर्ष, बाकुडीह, साहेबगंज
राकेश मंडल, 30 वर्ष, बाकुडीह साहेबगंज
बबलू टुडू , 45 वर्ष, झिगटी बारहमसिया
दिवाकांत झा, 55 वर्ष, सुधियाडीह, देवघर
नमिता देवी, 45 वर्ष, सरवां देवघर
निर्मल साह, 55, बरहड़वा, रतनपुर
बिमला देवी, 55 वर्ष
सीगनी देवी, दुमका
संजय साह, 50 वर्ष, मसलिया दुमका (बस कंडेक्टर )
शाहबुद्दीन अंसारी, 30 वर्ष, फूलपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा
अमूति रजवार, 42 वर्ष, बीरूपुर, वीरभूम, पश्चिम बंगाल
द्रोनाथ हेम्ब्रम, 50 वर्ष, कालाझोर, मड़ापाड़ा

घायलों की सूची

विक्रम दास : बरहड़वा
विकास घोष : कटहलबाड़ी
मिथुन बागती : बरहड़वा
इबराज नदाप : राधानगर
मिथुन बागती : बरहड़वा
बिष्णु बागती : बरहड़वा
मुन्ना साहा : बरहड़वा
चंद्रमोहन : बरहड़वा
वीरेंद्र भगत : बरहड़वा
स्वीटी दास : अमड़ापाड़ा
बसंती हेम्ब्रम : अमड़ापाड़ा
पीयूष रजवाड़ : सिवड़ी, बंगाल
मेघनाथ रजवाड़ : सिवड़ी, बंगाल
पियाली मालतो : हिरणपुर
जायन हांसदा : हिरणपुर
श्रुति कुमारी : बरहड़वा
सुरेंद्र यादव : सारठ
रोकी मंडल : तीनपहाड़
ऋषिदेव मंडल : साहिबगंज
मोनिका बास्की : बरहड़वा
मंडल टुडू : पतना
बड़कू मरांडी : देवघर
राजेश कुमार चौबे : बरहड़वा
राजीव रंजन मंडल : दुमका

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अमित अग्रवाल, सोनू अग्रवाल ने रची साजिश – हेमंत सोरेन के विरोधी वकील राजीव कुमार मामले में चौंकाने वाले खुलासे

Posted by - October 15, 2022 0
रांची । Jharkhand News कोलकाता पुलिस पर अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी पेपर पर उनके बेटे अभेद कुमार का फर्जी…

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, चेन्नई अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 6, 2023 0
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में इलाज के दौरान आज यानी गुरुवार सुबह निधन हो गया। जगन्नाथ…

रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए सवा लाख से ज्यादा सैनिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जेलेनस्की से की 50 मिनट बात

Posted by - February 14, 2022 0
रूस ने यूक्रेन से लगती सरहद पर तैनात अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाकर 1.30 लाख से ज्यादा कर दी है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *