छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी को जा रहे पुलिस जवानों की बस खाई में पलटी, 12 घायल 4 गंभीर

308 0

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मैनपाट इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रही 38 ट्रेनी पुलिस के जवानों से भरी बस एक खाई में पलट गई। बताया गया कि बस के करीब 15 फीट गहरी खाई में गिरने से बस में सवार 12 जवान घायल हो गए। इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, इसके चलते उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्या है हादसे की वजह

जानकारी के मुताबिक चालक बस को काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। इसी दौरान एक मोड़ पर चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। वहीं बस चालक ने हादसे की वजह को ब्रेक फेल होना बताया है। बस ड्राइवर मुंगेलीलाल ने बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसके चलते वह नियंत्रित नहीं कर सका।

मामले की हो रही जांच

इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि बस ड्राइवर को मैदानी इलाकों में ड्राइविंग का अनुभव है। पहाड़ी इलाके में उसने बस को नियंत्रित नहीं कर सका और यह हादसा हो गया। हादसे में कई जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि बस में सवार 38 जवान पुलिस में ट्रेनिंग पर हैं, इन जवानों सहित 150 जवानों को सीएम भूपेश बघेल के एक कार्यक्रम में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बुलाया गया था। इसके लिए मुंगेली से ही 4 प्राइवेट बसें भेजी गईं। इनमें से 2 बसें कल रात को करीब 70-80 जवानों को लेकर लौट गईं। दो बसें शनिवार सुबह जवानों को लेकर जा रही थीं। इनमें जो बस पीछे थी वह हादसे का शिकार हो गई।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सीएम बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी को किया अरेस्ट

Posted by - December 2, 2022 0
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छत्तीसगढ़ के एक शीर्ष नौकरशाह को गिरफ्तार किया है। अधिकारी…

जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड फरीद पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, शोभायात्रा पर फायरिंग कर हुआ था फरार

Posted by - April 28, 2022 0
नई दिल्ली: जहांगीरपुरी दंगों का मास्टरमाइंड फरीद को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। फरीद हनुमान जयंती शोभायात्रा पर फायरिंग…

मुजफ्फरनगर में बोले अमित शाह- दंगों को भूल गए क्या, सपा को वोट दिया तो फिर जल उठेगा शहर

Posted by - January 29, 2022 0
शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के…

पुलिस लाठीचार्ज में ही हुई थी भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत! चश्मदीद ने बताई हादसे की सच्चाई

Posted by - July 15, 2023 0
बीजेपी नेताओं द्वारा बिहार की राजधानी पटना में विधान सभा मार्च के दौरान को पुलिस लाठीचार्ज में मारे गए कार्यकर्ता…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *