विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में प्रियंका गांधी, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव, लखनऊ में बना रहीं मुख्यालय

337 0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-अलग दलों के प्रमुख नेता एक्टिव मोड में हैं। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी पिछले काफी समय से एक्टिव हैं। खीरी जिले में हुई हिंसक घटना के बाद किसानों के लिए न्याय की आवाज उठाने के बाद एक बार फिर प्रियंका गांधी प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई हैं। यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , प्रमोद तिवारी , आराधना मिश्रा मोना समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चुनावी संग्राम में कूदीं प्रियंका

विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी पूरी तरह चुनावी मोड में हैं और वे लगातार दौरे कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका गांधी खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। वे पूर्वांचल और पश्चिम उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें एक सीट वाराणसी की हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीट का चयन होना बाकी है। लखनऊ स्थित शीला कौल के बंगले को प्रियंका के वॉर-रूम में बदला जा रहा है।

कौल निवास कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित

प्रियंका गांधी का स्टाफ दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट कर रहा है। 14 नवंबर को विधिवत रूप से कौल निवास को कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित कर दिया जाएगा। अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिला वोटर्स को लुभाने के लिए 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर सकती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में बनाये गए दो 40 मंजिला टावरों को ध्वस्त करने का दिया निर्देश

Posted by - August 31, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में एक हाउसिंग प्रोजेक्ट में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक द्वारा बनाए गए दो 40-मंजिल टावरों को…

शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ FIR दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का है आरोप

Posted by - December 13, 2021 0
नई दिल्ली: अपने एक बयान को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत मुश्किल में घिर गए हैं और उनके खिलाफ दिल्ली…

प्रियंका गांधी ने किया लड़कियों को स्कूटी और स्मार्ट फोन देने का ऐलान, ‘चरखा दांव’ से BJP सरकार समेत SP, BSP भी बेचैन

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कराने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस…

सीएम चन्नी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली उड़ने की इजाजत, पीएम मोदी के प्रोग्राम के कारण रोका गया

Posted by - February 14, 2022 0
‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मूवमेंट की वजह से सोमवार को पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *