विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव मोड में प्रियंका गांधी, इस सीट से लड़ सकती हैं चुनाव, लखनऊ में बना रहीं मुख्यालय

335 0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अलग-अलग दलों के प्रमुख नेता एक्टिव मोड में हैं। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी पिछले काफी समय से एक्टिव हैं। खीरी जिले में हुई हिंसक घटना के बाद किसानों के लिए न्याय की आवाज उठाने के बाद एक बार फिर प्रियंका गांधी प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई हैं। यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , प्रमोद तिवारी , आराधना मिश्रा मोना समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चुनावी संग्राम में कूदीं प्रियंका

विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी पूरी तरह चुनावी मोड में हैं और वे लगातार दौरे कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी दोपहर एक बजे राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका गांधी खुद चुनाव मैदान में उतरने जा रही हैं। वे पूर्वांचल और पश्चिम उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकती हैं। इनमें एक सीट वाराणसी की हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीट का चयन होना बाकी है। लखनऊ स्थित शीला कौल के बंगले को प्रियंका के वॉर-रूम में बदला जा रहा है।

कौल निवास कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित

प्रियंका गांधी का स्टाफ दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट कर रहा है। 14 नवंबर को विधिवत रूप से कौल निवास को कांग्रेस चुनाव मुख्यालय घोषित कर दिया जाएगा। अगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महिला वोटर्स को लुभाने के लिए 33 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की घोषणा कर सकती है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

विरोध के बाद जम्मू में एक साल से रह रहे लोगों को वोटर बनाने का फैसला वापस

Posted by - October 13, 2022 0
जम्मू और कश्मीर में गैर-भाजपा राजनीतिक दलों के भारी विरोध के बावजूद जम्मू प्रशासन ने उस आदेश को वापस ले…

पूर्व विदेश मंत्री बोले- कांग्रेस की मौजूदा हालात के लिए सोनिया, राहुल और प्रियंका जिम्मेवार, खुद को समझते है तीस मारखां 

Posted by - September 30, 2021 0
कांग्रेस के पूर्व नेता और पूर्व विदेश मंत्री ने पार्टी के मौजूदा हालात के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और…

बिहार में हिंसक हुआ ‘अग्निपथ’ आंदोलन, छपरा-कैमूर में आग का गोला बनी 4 ट्रेनें

Posted by - June 16, 2022 0
सेना में भर्ती के लिए लाई गई केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार में प्रदर्शन अब उग्र…

दिल्ली – नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्थित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *