कोलकाता : भवानीपुर सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रियंका टिबरेवाल को उतारने का फैसला किया है। प्रियंका ने बंगाल हिंसा पीड़ितों का केस लड़ा है।
ममता के मुकाबले प्रियंका को उतारकर भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री को कड़ी टक्कर देने जा रही है। इस सीट के लिए भाजपा ने सांसदों एवं विधायकों को ऑब्जर्वर बनाया है।
पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ‘बातचीत में कहा कि भवानीपुर की जनता आज भी भाजपा के साथ है। भाजपा ने उन्हें नंदीग्राम में हराया, पार्टी इस सीट पर भी उन्हें हराएगी। ममता और प्रियंका दोनों आज ही इस सीट पर पर्चा दाखिल करने वाले हैं।