धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के टीवी सेंटर के निकट रहने वाली नाबालिग किशोरी का अपहरण मॉर्निंग वॉक के दौरान कर लिया गया। भाई अजय कुमार पासवान ने सरायढेला थाना में अपहरण का शिकायत दर्ज कराया है।
बताया है की गुरुवार की सुबह 4:30 में वह अपनी बहन के साथ हर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला। जब वह आगे निकला तो अचानक देखा दो लड़के जबरन उनकी बहन को उठाकर बाइक पर बैठा रहे हैं। जबतक कुछ कर पाते दोनों उनकी बहन का अपहरण कर भाग निकले।
उसने पुलिस को बताया की एक लड़के को उसने राजा खान के रूप में पहचान किया। वह गोविंदपुर का रहने वाला है। श्री पासवान ने अपनी बहन का जान का खतरा बताते हुए जल्द कार्रवाई करने की बात पुलिस से कही है।