कांग्रेस का चुनावी दांव- छात्राओं को स्मार्टफोन-स्कूटी, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, सालाना तीन मुफ्त सिलेंडर

215 0

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों (UP polls 2022) से पहले कांग्रेस (Congress )राज्य में सभी वर्गों को अपनी तरफ लुभाने की कोशिश कर रही है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अब अपने वादों से छात्राओं को रिझाया है।

प्रियंका ने सोमवार को कहा कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर छात्राओं को दोपहिया वाहन (Scooty) और स्मार्टफोन (Smartphone) दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘कांग्रेस अपना 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी। इसके अलावा छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।’ अपने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को लेकर जो भी वादे किए हैं, वह उन सभी वादों को पूरा करेगी।

तीन भरे हुए सिलेंडर मुफ्त देने का भी वादा

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रुपए की पेंशन दी जाएगी। साथ ही महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं को एक साल में तीन भरे हुए सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।’ उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10,000 रुपए का मानदेय देने का वादा किया है। साथ ही उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाने का वादा भी किया है।

कांग्रेस कर सकती है राजनीतिक गठजोड़

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राज्य में सक्रियता काफी बढ़ गई है। वह कानून-व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। राज्य का लगातार दौरा कर वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस का पूरा प्रयास अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने का है। वह दलितों, मुस्लिमों, ब्राह्मणों को अपने साथ जोड़ना चाहती है।

चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपना सियासी समीकरण बिठाने की कोशिश भी कर रही है। रविवार को आरएलडी नेता जयंत चौधरी के साथ प्रियंका की मुलाकात हुई। इससे एक नया राजनीतिक गठजोड़ बनने की अटकलें लगने लगी हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने खेला महिला कार्ड- विधानसभा चुनाव में 40 फीसद टिकट देने का एलान

Posted by - October 19, 2021 0
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में…

मनोज तिवारी ने बिना हेलमेट निकाली बाइक रैली, फिर माफी मांग बोले- मैं चालान भर दूंगा

Posted by - August 3, 2022 0
दिल्ली में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के तहत सांसदों ने तिरंगा यात्रा निकाली। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित…

मुलायम सिंह के बहनोई बीजेपी में शामिल, कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य और एसपी के पूर्व विधायक ने भी जॉइन की बीजेपी

Posted by - January 20, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ऐलान के बाद से ही बीजेपी, कांग्रेस, एसपी और बीएसपी समेत तमाम दलों में दल बदल…

भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास- वायु शक्ति: 2022, राफेल का होगा पावर डिस्प्ले, पीएम होंगे शामिल

Posted by - March 4, 2022 0
Airpower: 2022- भारतीय वायुसेना का स्वयं का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास वायु शक्ति: 2022 सात मार्च को जैसलमेर के पोकरण स्थित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *