मूसलाधार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबने से चार बच्चों समेत नौ की मौत

306 0

नई दिल्ली। दक्षिण भारत इन दिनों मूसलाधार बारिश ( Heavy Rainfall ) ने कहर बरपा रखा है। कई राज्यों में बारिश के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ), केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत तेलंगाना में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों को घरों से निकलना भी दूभर हो गया है।

इस बीच तमिलनाडु से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में भारी बारिश के बीच एक घर गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु में भारी बारिश ने कहर बरपा रखा है। यहां बारिश के बाद बाढ़ में एक मकान के गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों के मौत की खबर सामने आई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

वहीं आसमान से आई इस आफत के बाद मची तबाही को लेकर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

बता दें कि तमिलनाडु में एक अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तरी तमिलनाडु के जिलों समेत राज्य के कई भागों में बारिश जारी है।

इधर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तड़के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र चेन्नई और पुडुचेरी के बीच तट को पार कर गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पुलिस जवानों के लिए अच्छी खबर- फैमिली के साथ जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी मनाने को मिलेगी छुट्टी

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के जवानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल लोगों की…

बागियों पर उद्धव की बड़ी कार्रवाई, 9 मंत्रियों के छीने गए मंत्रालय, सुभाष देसाई को दिया शिंदे का महकमा

Posted by - June 27, 2022 0
महाराष्ट्र में चल रहे संकट के बीच सीएम उद्धव ने बागियों पर कड़ा एक्शन लिया है। 9 बागी मंत्रियों के…

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के विजेताओं से पीएम मोदी ने किया संवाद, ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए मांगी बच्चों की मदद

Posted by - January 24, 2022 0
आज प्रधानमंत्री मोदी ने PMRBP पुरस्कार विजेताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के जरिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *