कल देशभर में ‘किसान विजय रैली’ निकालेगी कांग्रेस

308 0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने शनिवार को किसान विजय रैली निकालने और  किसान विजय मनाने का फैसला किया है। इसके तहत देशभर में रैलियों और सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने यह भी कहा कि देश की जनता को समझ में आ गया है कि भाजपा की हार के आगे ही देश की जीत है अब ‘700 कृषकों की मौत एवं किसानों के दमन’ के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

इस तरह का होगा कार्यक्रम

खबर के मुताबिक कांग्रेस ने अपने कैडर से राज्य और जिला मुख्यालयों पर किसानों की ओर से किसान विजय रैलियों, किसान विजय सभाओं का आयोजन करने को कहा है और शनिवार का दिन किसान विजय दिवस के रूप में मनाने को कहा है। कांग्रेस कल किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले करीब 700 से अधिक किसानों की दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करने के लिए कैंडल मार्च का भी आयोजन करेगी। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में शहीद किसानों के परिवारों से मिलने जाएंगे।

700 किसानों की शहादत की जीत का दिन

इससे पहले कांग्रेस  पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मोदी जी और उनकी सरकार के अहंकार की हार का दिन है। आज किसान विरोधी भाजपा और उनके पूंजीपति मित्रों की हार का दिन है। खेती को बेचने के षड्यंत्र की हार का दिन है। आज किसान, मंडी, मजदूर और दुकानदार की जीत का दिन है। आज 700 किसानों की शहादत की जीत का दिन है।’’

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

30 सितंबर से गांधीनगर-मुंबई के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Posted by - September 27, 2022 0
नई दिल्ली। 29 और 30 सितंबर को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) गांधीनगर-मुंबई…

भगोड़े अमृतपाल का दोस्त पप्पलप्रीत होशियारपुर से गिरफ्तार, यही उगलेगा उसके ‘राज’

Posted by - April 10, 2023 0
खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को आज दिल्ली पुलिस और पंजाब…

बंगला खाली करते वक्‍त सरकारी फर्नीचर भी ले गए पूर्व मंत्री, अफसरों ने रिपोर्ट किया तो बोले- मैंने खरीदा था

Posted by - April 5, 2022 0
पंजाब में नई सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्रियों ने अपने-अपने सरकारी आवास खाली करने शुरू कर दिए हैं। इसी…

बड़ी खबर, अयोध्या में होगा रामायण पर रिसर्च, सीतामढ़ी में लगेगी सीता की सबसे बड़ी मूर्ति

Posted by - February 14, 2022 0
रामायण कालीन नीतियों, मंत्रों और रामायण के सूत्रों को आधुनिकता की कसौटी पर कसने के लिए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *