बड़ी खबर, अयोध्या में होगा रामायण पर रिसर्च, सीतामढ़ी में लगेगी सीता की सबसे बड़ी मूर्ति

616 0

रामायण कालीन नीतियों, मंत्रों और रामायण के सूत्रों को आधुनिकता की कसौटी पर कसने के लिए अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय रामायण रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना होगी। सीतामढ़ी में रामायण रिसर्च काउंसिल मां सीता की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापना के साथ ही मां सीता के जीवन दर्शन पर अनुसंधान करेगा। इसके साथ ही आइआइटी कानपुर और आइआइटी वाराणसी रामायण कालीन मंत्रों की ध्वनियों और रसायन सूत्रों पर अनुसंधान करेगा। इससे प्राचीन ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए हो सकेगा।
बड़ी खबर, अयोध्या में होगा रामायण पर रिसर्च, सीतामढ़ी में लगेगी सीता की सबसे बड़ी मूर्ति
अंतरराष्ट्रीय रामायण रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना शीघ्र

अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के साथ ही कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय रामायण रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि से सटे अमांवा राममंदिर परिसर में बन रहे इंस्टीटयूट में दुनिया भर में रामायण पर उपलब्ध विभिन्न भाषाओं की पांडुलिपियां संरक्षित होंगी। अमांवा राममंदिर के प्रमुख और पटना महावीर मंदिर के ट्रस्टी सेवानिवृत्त आइपीएस किशोर कुणाल इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। किशोर कुणाल के अनुसार विश्व के करीब 120 देशों में राम और रामायण की मान्यता है। 70 से अधिक देशों में रामलीला का मंचन होता है। इन सभी देशों की संस्कृतियों कासंरक्षण, वाल्मीकि रामायण से लेकर संस्कृत व अन्य भाषाओं की रामायण पर रिसर्च की यहां व्यवस्था होगी। तमिल, तेलगू, कन्नड़, हिंदी, समेत अन्य भाषाओं में मौजूद रामकथा पर शोध के साथ ही यहां रिसर्च स्कॉलर होंगे जो सभी विषयों पर तुलनात्मक अध्ययन करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा रामायण पुस्तकालय

इंस्टीट्यूट में रामकथा व रामायण का पुस्तकालय भी बनेगा। यहां इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, त्रिनिडाडा एवं टोबैगी, श्रीलंका समेत अन्य देशों में होने वाली रामायण व राम कथाओं का भी पुस्तकालय बनाया जाएगा।

श्रीराम पर मार्च में आएंगी दो पुस्तकें

इंस्टीट्यूट की पहली दो किताबें मार्च में प्रकाशित होंगी। पहली किताब का नाम रामो विग्रहवान धर्म और दूसरी किताब का नाम वाल्मीकि रामायण है। रामो विग्रहवान धर्म पुस्तक रामायण पर शोध करने का एक बड़ा आधार बनेगी।
मां सीता की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति सीतामढ़ी में लगेगी

उधर, रामायण रिसर्च काउंसिल सीतामढ़ी में माता सीता की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने जा रहा है। श्री भगवती सीता तीर्थ क्षेत्र समिति 10 एकड़ के परिसर में मां सीता से जुड़ी चीजें विकसित करेगा। यह जानकारी काउंसिल के मुख्य मार्गदर्शक परमहंस स्वामी सांदीपेंद्र महाराज जो कि मध्यप्रदेश में नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर प्रांगण के श्रीमहंत हैं, ने दी। मां सीता डॉट कॉम वेबसाइट के जरिए माता सीता से जुड़ी हर जानकारी दी जाएगी। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने बताया कि पूरे विश्व में माता सीता के जीवन दर्शन का प्रसार किया जाएगा

251 मीटर ऊंची होगी मां सीता की प्रतिमा

माता सीता की प्रतिमा 251 मीटर ऊंची होगी। इसके चारों और वृत्ताकार रूप में भगवती सीता की 108 प्रतिमाएं होंगी जो उनके जीवन दर्शन का वर्णन करेंगी। दर्शन के लिए स्थल को नौका विहार के तरीके से विकसित किया जाएगा। माता सीता के जीवन दर्शन पर आधारित डिजिटल संग्रहालय भी होगा। रामायण के प्रमुख पात्रों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा इंटरप्रेटेशन सेंटर, पुस्तकालय भी होगा। रामायण रिसर्च काउंसिल राम मंदिर संघर्ष पर 1108 पृष्ठों की किताब भी तैयार करवा रही है।
आइआइटी कानपुर और बीएचयू कर रहे मंत्र यंत्र पर शोध IIT Kanpur-BHU are doing research on Mantra Yantra

आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर अनर्ब भट्टाचार्य रामायण के लिए ऑटोमेटेड क्वेश्चन आंसरिंग सिस्टम विकसित करने जा रहे हैं। यहीं के अनुराग त्रिपाठी मंत्र यंत्र पर शोध कर रहे हैं। यह अपने शोध के जरिए यह जानने की कोशिश करेंगे कि मंत्रों का ध्वनि स्पैक्ट्रम क्या है। इसी तरह मंदिरों में गाए जाने वाले शास्त्रीय रागों का व्यक्ति के संज्ञानात्मक बर्ताव पर क्या असर होता है इस पर आइआइटी कानपुर के ही डॉ. लक्ष्मीधर बेहेरा शोध कर रहे हैं। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्किनकल एजूकेशन के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे के अनुसार प्रति अनुसंधान के लिए पहले चरण में 10 लाख दिए जा रहे हैं। आइआइटी वाराणसी की डॉ सुखदा नीति शास्त्र और यहीं के प्रो वी रामनाथन प्राचीन रसायन शास्त्र में मिनरल एसिड तलाशने और इससे उपचार के तरीकों पर शोध करेंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

अखिलेश यादव का बीजेपी पर पलटवार, अपनी गलती छिपाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन पर मारे छापे

Posted by - December 31, 2021 0
कन्नौज : अपने एमएलसी पप्पी जैन (पुष्पराज जैन) पर छापे के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

यूपी में अखिलेश सरकार ने बांटे थे लैपटॉप, अब योगी सरकार देगी स्मार्टफोन

Posted by - September 28, 2021 0
यूपी में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस…

फिरोजाबाद में बुखार से 120 मौतें, आज चार घंटे तक अस्पताल में भर्ती के लिए पिता करता रहा इंतजार, आंखों के सामने चली गई 5 साल की बेटी

Posted by - September 14, 2021 0
उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। उस पर आलम यह है…

राजभवन में गवर्नर से मिले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे, सरकार बनाने का दावा पेश; शाम 7 बजे लेंगे पद की शपथ

Posted by - June 30, 2022 0
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे। दोनों नेता राज्यपाल कोश्यारी से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *