Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे विमान को धकेलने वाले वाहन में लगी आग

515 0

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर बड़ा हदसा टल गया है। दरअसल यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये ट्रैक्टर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्री में भी दहशत फैल गई। ये हादसा मुंबई एयरपोर्ट के V26R स्टैंड पर हुआ। वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था। फिलहाल वाहन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस दौरान विमान पर 85 लोग सवार थे। हादसे की खबर लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि आग का धुआं किस कदर निकल रहा है।

सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को जल्दी से बुझाया। राहगत की बात यह रही कि इस दौरान फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी।
यह भी पढ़ेँः इटली से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 182 में से 100 पेसेंजर कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि ये ट्रैक्टर विमान को पुश बैक यानी धकेलने का काम करता है। इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लगाया गया था। ये ट्रैक्टर विमान के काफी पास में खड़ा था, उसी दौरान अचानक इसमें आग लग गई। खास बात यह है कि आग कैसे लगी, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना अपने आप में नए तरह की है, हालांकि फायर ब्रिगेड ने यह आग को बुझा दी है और इस हादसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

फिहलाल फ्लाइट अपने गंतव्य स्थान यानी जामनगर के लिए निकल चुकी है, और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई 300 करोड़ की ड्रग्स, पहली बार यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ी इतनी बड़ी खेप, 9 अरेस्ट

Posted by - May 17, 2023 0
उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा में पहली बार 300 करोड़ की ड्रग्स बरामद की गई है. स्वाट टीम ने 300…

आय से अधिक संपत्ति मामले में ओम प्रकाश चौटाला दोषी करार, 26 मई को सजा पर होगी बहस

Posted by - May 21, 2022 0
आय से अधिक संपत्ति मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *