Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे विमान को धकेलने वाले वाहन में लगी आग

514 0

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर बड़ा हदसा टल गया है। दरअसल यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये ट्रैक्टर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्री में भी दहशत फैल गई। ये हादसा मुंबई एयरपोर्ट के V26R स्टैंड पर हुआ। वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था। फिलहाल वाहन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस दौरान विमान पर 85 लोग सवार थे। हादसे की खबर लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि आग का धुआं किस कदर निकल रहा है।

सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को जल्दी से बुझाया। राहगत की बात यह रही कि इस दौरान फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी।
यह भी पढ़ेँः इटली से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 182 में से 100 पेसेंजर कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि ये ट्रैक्टर विमान को पुश बैक यानी धकेलने का काम करता है। इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लगाया गया था। ये ट्रैक्टर विमान के काफी पास में खड़ा था, उसी दौरान अचानक इसमें आग लग गई। खास बात यह है कि आग कैसे लगी, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना अपने आप में नए तरह की है, हालांकि फायर ब्रिगेड ने यह आग को बुझा दी है और इस हादसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

फिहलाल फ्लाइट अपने गंतव्य स्थान यानी जामनगर के लिए निकल चुकी है, और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है।
Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

MP Zilla Panchayat Election: बीच सड़क शिवराज के मंत्री से गए भिड़ गए दिग्विजय सिंह, धांधली का आरोप

Posted by - July 29, 2022 0
भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच शुक्रवार (29 जुलाई, 2022) को…

साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कल्याण सिंह और CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण सम्मान

Posted by - January 25, 2022 0
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. इस साल पद्म…

हरियाणा: भिवानी में माइनिंग साइट पर बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के बाद मलबे में 12 गाड़ियां दबीं, कई लोगों के मरने की आशंका

Posted by - January 1, 2022 0
हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर बड़े हादसे की खबर आ रही है। दादम माइनिंग जोन में हुए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *