साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान, कल्याण सिंह और CDS बिपिन रावत को पद्म विभूषण सम्मान

615 0

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं. इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है. पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं.

बता दें कि पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण, पूर्व गृह सचिव राज राजीव महर्षि को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के CEO सुंदर पिचाइ को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्ण लीला और उनकी पत्नी को पद्मभूषण सम्मान से नावाजा जाएगा. वहीं, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

झाझा थाना प्रभारी को हटाए जाने के लिए सर्वदलीय संगठन ने निकाला मशाल जुलूस

Posted by - May 25, 2022 0
झाझा थाना प्रभारी राजेश शरण कि मनमाने और बर्बरता पूर्ण रवैया द्वारा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदश्य सुरेंद्र यादव के…

झारखंड, पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर ईडी की छापेमारी, दो कांग्रेस विधायकों के आवास पर दबिश

Posted by - November 4, 2022 0
झारखंड और पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की टीम कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी सेना से…

कांग्रेस का केंद्र पर फिर हमला, महिला आरक्षण बिल को बताया सिर्फ चुनावी झुनझुना

Posted by - September 21, 2023 0
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इस बिल को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *