गिरिडीह के जमुआ में माले नेता की हत्या, गांव की सीमा में बरामद हुआ शव

487 0

गिरिडीह के जमुआ में माले नेता नारायण राय की ह्त्या कर दी गयी. शव हीरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव की सीमा में बरामद किया गया है। बीती रात वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजन खोजी कुत्तों को मौके पर लाकर जांच करने का आग्रह पुलिस से किया था। बताया गया कि नारायण लकड़ी का काम करते थे। वह देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या की गई। घटनास्थल पर ही लकड़ी लदी एक साइकिल बरामद की गई है.

परिजन इस हत्या के पीछे जमीन विवाद होने का दावा कर रहे हैं। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर बुधवार की सुबह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

माले के जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान ने घटना पर अपनी कड़ी नाराजगी जताई। निष्पक्ष जांच की मांग की गई।पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हत्याकांड के अविलंब खुलासे का भरोसा दिया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

धनबाद रेल मंडल के कर्मी ने लातेहार जाकर की ख़ुदकुशी, फंस सकते है रेलवे के कर्मी और अधिकारी

Posted by - February 11, 2022 0
धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल का कर्मचारी शनि कुमार ने लातेहार में आत्महत्या कर ली । लातेहार…

रागिनी सिंह जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री बनी, महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने किया सम्मानित

Posted by - April 21, 2022 0
धनबाद : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हिंद मजदूर सभा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष रागिनी सिंह को जनता मजदूर संघ के…

IIT ISM में खादी महोत्सव का आयोजन

Posted by - October 31, 2023 0
खादी और ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प, ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) उत्पादों और स्थानीय स्तर पर उत्पादित विभिन्न पारंपरिक और कुटीर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *