उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा, हार के बाद सोनिया गांधी ने पद छोड़ने को कहा था

252 0

5 राज्यों में मिली हार का असर अब कांग्रेस पर दिखने लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था।

गोदियाल ने लिखा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। 10 मार्च को आए नतीजों में उत्तराखंड में कांग्रेस को 70 में से सिर्फ 19 सीटें मिलीं। कांग्रेस को लगभग 38 प्रतिशत वोट मिले। राज्य में कांग्रेस की संभावनाएं काफी प्रबल मानी जा रही थीं, लेकिन पार्टी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं बीजेपी 47 सीटें जीतकर फिर से राज्य में सरकार बना रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

Posted by - November 6, 2021 0
महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है। इस आग में…

अमृतसर से ISI के दो जासूस गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी

Posted by - May 19, 2022 0
पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ISI और सीमा पार बैठे आतंकवादी संगठन के सरगना भारत को अशांत करने की साजिशों में जुटे…

भाजपा कार्यसमिति की बैठक, पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि

Posted by - July 11, 2022 0
प्रखंड मुख्यालय स्थित निरीक्षण भवन में सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति की बैठक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *