उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इस्तीफा, हार के बाद सोनिया गांधी ने पद छोड़ने को कहा था

250 0

5 राज्यों में मिली हार का असर अब कांग्रेस पर दिखने लगा है। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था।

गोदियाल ने लिखा कि मैं परिणाम के दिन ही इस्तीफा देना चाहता था पर हाईकमान के आदेश की प्रतिक्षा पर रुका था। 10 मार्च को आए नतीजों में उत्तराखंड में कांग्रेस को 70 में से सिर्फ 19 सीटें मिलीं। कांग्रेस को लगभग 38 प्रतिशत वोट मिले। राज्य में कांग्रेस की संभावनाएं काफी प्रबल मानी जा रही थीं, लेकिन पार्टी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं बीजेपी 47 सीटें जीतकर फिर से राज्य में सरकार बना रही है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

चंद्रमा के सतह पर लैंडिंग के लिए Chandrayaan-3 तैयार, लैंडिंग प्लान में 80 फीसदी किया गया बदलाव

Posted by - August 23, 2023 0
देश का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है। बस चंद घंटों बाद भारत रचेगा इतिहास।…

Diwali Bonus 2021: यूपी में सरकारी कर्मचारियों की ‘हैपी दिवाली’, बोनस भुगतान का आदेश जारी

Posted by - October 28, 2021 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा दे दिया है। योगी सरकार ने दिवाली…

कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर से नहीं हटेगी पीएम मोदी की तस्वीर, कोर्ट ने ख़ारिज की अर्जी

Posted by - December 21, 2021 0
कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर लगी होने का कुछ आम लोग और राजनीतिक दलों ने विरोध किया…

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए दो किमी. पैदल चलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Posted by - November 10, 2022 0
पुरी की सड़क पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगातार पैदल चल रहीं थीं। हर कोई हैरान था कि, आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी…

हिंदुत्व नेता साध्वी ऋतंभरा की अपील-‘सभी हिंदू महिलाएं चार-चार बच्चे पैदा करें ; दो राष्ट्र को दें’

Posted by - April 18, 2022 0
नई दिल्ली:  हिंदूवादी नेता साध्वी ऋतंभरा ने देश की सभी हिंदू महिलाओं से चार-चार बच्चे पैदा करने का आह्वान करते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *