केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली उद्घाटन कर रहे थे, पीछे स्‍क्रीन पर चल गई अश्‍लील क्लिप

266 0

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली और असम के श्रम मंत्री संजय किशन की मौजूदगी में उस समय शर्मनाक स्थिति बन गई जब असम के तिनसुकिया जिले में एक कार्यक्रम में एक अश्लील क्लिप स्क्रीन पर चलने लगी। घटना शनिवार को तिनसुकिया के होटल में इंडियन ऑयल के मेथनॉल-मिश्रित एम -15 पेट्रोल के पायलट लॉन्च के दौरान हुई। इस दौरान इंडियन ऑयल के कई शीर्ष अधिकारियों के साथ लोकल प्रशासन भी मौजूद था।

हालांकि रामेश्वर तेली ने घटना पर कहा कि उस समय वो तेल कंपनी के एक अधिकारी का भाषण सुन रहे थे। उनका ध्यान स्क्रीन पर नहीं था। उनके पीए ने घटना के बारे में बताया। तिनसुकिया के डीसी भी वहां बैठे थे। उन्हें मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि अगर यह सच है तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च के लाइव फ़ुटेज को प्रसारित करने के लिए मंच के पीछे स्क्रीन लगाई गई थी। जब इंडियन ऑयल का एक अधिकारी मंच पर बोल रहा था तब अश्लील क्लिप दिखाई दी। इसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति बन गई। आयोजकों ने वीडियो को कुछ ही सेकंड में स्क्रीन से हटा दिया। लेकिन माना जा रहा है कि समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने अपने स्मार्टफोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया था।

मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि एक अश्लील क्लिप अचानक ही प्रोजेक्टर स्क्रीन पर दिखाई दी। वीडियो कुछ सेकंड चला। ऑपरेटर ने क्लिप को तुरंत काट दिया। उधर मामले का पता लगते ही असम पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। उसके बाद तिनसुकिया थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया है। उससे पता किया जा रहा है कि ये शर्मनाक घटना कैसे हुई।

पुलिस का कहना है कि प्रोग्राम लाइव था। इंडियन ऑयल के एक अफसर ने ट्विटर अकाउंट पर जूम मीटिंग की आईडी और पासवर्ड शेयर किया था। एसपी देबोजित देओरी का कहना है कि कोई जूम मीटिंग पर घुस आय़ा था। उसने ही अश्लील क्लिप वहां चलाई। मामले की जांच की जा रही है। तिनसुकिया के डीएम ने भी मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी है। एडीएम मनजीत बरकाकटी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल, घाटों पर छठ पूजा की इजाजत मिली

Posted by - October 27, 2021 0
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में राजधानी में एक नवंबर से सभी कक्षाओं के स्कूल खोलने…

उत्तर प्रदेश में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई, कपडे फाड़े, कांग्रेस पर आरोप

Posted by - September 25, 2021 0
यूपी : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की…

लेडी डॉन नाम के twitter अकाउंट से सीएम योगी समेत बीजेपी नेताओं को बम से उड़ाने की धमकी,पुलिस को किया टैग

Posted by - February 7, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई भाजपा नेताओं को बम से…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *