Delhi MCD Election Result: आप 106 और बीजेपी को 84 सीटों पर जीत, रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत

168 0

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) के लिए जारी मतगणना के बीच परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक 190 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 5 सीट जीती और 5 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 सीट पर जीत दर्ज की और 3 पर आगे चल रहे हैं।

मतगणना बुधवार (7 दिसंबर) सुबह आठ बजे शुरू हो गयी है। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी

दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की एकता जाटव को मात दी। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय को टिकट काटकर बॉबी को मैदान में उतारा था। 38 साल की बॉबी को आम आदमी पार्टी ने सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा सीट से सुलतानपुरी-ए वार्ड-43 से टिकट दिया था।

 गए सीएम जगन मोहन रेड्डी
पार्टी                           सीट (बढ़त)                                सीट (जीती)
बीजेपी                            20                                             84
आप                               26                                             106
कांग्रेस                            5                                                  5
निर्दलीय                          3                                                 1

BJP और AAP ने किया जीत का दावा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणामों पर कहा, “MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।”

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “नगर निगम चुनाव में हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है और AAP के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। चुनाव के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। मैं कह सकता हूं कि अभी अंतिम नतीजे आना बाकी है लेकिन भाजपा को बहुमत मिलने की उम्मीद है।”

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, “मेयर आप का होगा। बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी. दिल्ली की जनता ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।”

वहीं, बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, “हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा। भाजपा ने काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।”

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Nagar Nigam Chunav 2022) काउंटिंग के दौरान CCTV कैमरों से निगरानी

अधिकारियों ने बताया है कि वोटों की गिनती के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी।

4 दिसंबर 2022 को हुए MCD के 250 वार्डों के लिए मतदान में 50.48 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली पुलिस ने वोटों की सुचारू गिनती के लिए कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की है। 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में 126 सीटें पाने वाली किसी भी पार्टी को बहुमत मिलेगा। अंतिम परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है।

दस हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी (Delhi Police) तैनात

चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा कई अन्य छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, “मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित कई अन्य क्षेत्रों में स्थित हैं।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पांडेश्वर : अवैध उत्खनन में चाल धंसने एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Posted by - January 27, 2022 0
पांडेश्वर:  ईसीएल के पांडवेश्वर क्षेत्र अंतर्गत प्राइवेट कंपनी संचालित पैच ओसीपी में कोयला चोरी करने के दौरान चाल धंसने से…

बिहार में छात्रों का बंद आज – पटना में सड़कों पर छात्रों ने जमकर किया हंगामा और आगजनी, यातायात ठप

Posted by - January 28, 2022 0
बिहार (Bihar) में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी एग्जाम (NTPC) के रिजल्ट को लेकर शुक्रवार को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *