हाईवे पर FASTag के जरिए हो रही है लूट? Paytm ने बताई सच्चाई

244 0

FASTag: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें कई तरह के दावे किए जाते हैं। कई बार ये दावे सही होते हैं तो कई बार ये दावे बिल्कुल ही गलत होते हैं। कई बार लोग अफवाह फैलाने के उद्देश्य से तो कई बार वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे करते हैं।

ऐसा ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दावा किया जा रहा है, जिसमें एक लड़का घड़ी पहन कर कार के सामने वाला शीशा साफ करने लगता है। इसी दौरान वह अपनी घड़ी से FASTag को स्कैन कर लेता है।

इसके वाद वीडियो में दावा किया जाता है कि लड़के ने घड़ी के स्कैनर से FASTag को स्कैन कर लेता है, जिसके बाद FASTag से लिंक अकाउंट से पैसा कट जाता है। इसके बाद वीडियो बना रहे लड़के कार साफ करने वाले लड़के को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह भाग जाता है।

Paytm ने बताई सच्चाई

Paytm ने हाईवे पर FASTag के जरिए लूट का वीडियो शेयर करते हुए दावे की सच्चाई बताई। Paytm ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक वीडियो पेटीएम फास्टैग के बारे में गलत सूचना फैला रहा है जो गलत तरीके से स्मार्टवॉच स्कैनिंग फास्टैग दिखाता है। NETC दिशानिर्देशों के अनुसार, FASTag भुगतान केवल अधिकृत व्यापारियों द्वारा शुरू किया जा सकता है, परीक्षण के कई दौर के बाद ऑनबोर्ड किया गया। पेटीएम फास्टैग पूरी तरह से सुरक्षित है।

स्क्रिप्टेड वीडियो
हाईवे पर FASTag के जरिए लूट का दावा करने वाला वीडियो झूठा है। यह वीडियो किसी खास उद्देश्य के बाद एक स्क्रिप्ट तैयार करके बनाया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में खलबली, गुलाम नबी आजाद के करीबी नेताओं ने दिए इस्‍तीफे, सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी

Posted by - November 17, 2021 0
जम्मू : कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के सात प्रमुख नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेजा है…

चकाई के ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी- दुकान का शटर तोड़कर 7 लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर

Posted by - December 9, 2022 0
चकाई थाना क्षेत्र के चकाई मोड़ स्थित अज्ञात चोरों ने संतोषी ज्वेलर्स नामक एक ज्वेलर्स की दुकान में भीषण चोरी…

धार्मिक स्थलों की बदहाली के लिए बोर्ड की भ्रष्टाचारी एवं षड्यंत्रकारी नीतियां जिम्मेदार – आलोक कुशवाहा

Posted by - November 22, 2022 0
बिहार प्रदेश सामाजिक चेतना मंच के संयुक्त सचिव सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सचित कुमार, जद यू.के  पूर्व महानगर…

Lalu Yadav के गांव में चला CM नीतीश कुमार का Bulldozer, प्रशासन ने घरों को किया ध्वस्त

Posted by - April 27, 2022 0
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के बाद अब बिहार में भी बुलडोजर की एंट्री हो गई है। अतिक्रमणकारियों की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *