हाईवे पर FASTag के जरिए हो रही है लूट? Paytm ने बताई सच्चाई

242 0

FASTag: सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें कई तरह के दावे किए जाते हैं। कई बार ये दावे सही होते हैं तो कई बार ये दावे बिल्कुल ही गलत होते हैं। कई बार लोग अफवाह फैलाने के उद्देश्य से तो कई बार वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे करते हैं।

ऐसा ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दावा किया जा रहा है, जिसमें एक लड़का घड़ी पहन कर कार के सामने वाला शीशा साफ करने लगता है। इसी दौरान वह अपनी घड़ी से FASTag को स्कैन कर लेता है।

इसके वाद वीडियो में दावा किया जाता है कि लड़के ने घड़ी के स्कैनर से FASTag को स्कैन कर लेता है, जिसके बाद FASTag से लिंक अकाउंट से पैसा कट जाता है। इसके बाद वीडियो बना रहे लड़के कार साफ करने वाले लड़के को पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह भाग जाता है।

Paytm ने बताई सच्चाई

Paytm ने हाईवे पर FASTag के जरिए लूट का वीडियो शेयर करते हुए दावे की सच्चाई बताई। Paytm ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक वीडियो पेटीएम फास्टैग के बारे में गलत सूचना फैला रहा है जो गलत तरीके से स्मार्टवॉच स्कैनिंग फास्टैग दिखाता है। NETC दिशानिर्देशों के अनुसार, FASTag भुगतान केवल अधिकृत व्यापारियों द्वारा शुरू किया जा सकता है, परीक्षण के कई दौर के बाद ऑनबोर्ड किया गया। पेटीएम फास्टैग पूरी तरह से सुरक्षित है।

स्क्रिप्टेड वीडियो
हाईवे पर FASTag के जरिए लूट का दावा करने वाला वीडियो झूठा है। यह वीडियो किसी खास उद्देश्य के बाद एक स्क्रिप्ट तैयार करके बनाया गया है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

कर्नाटकः भगवा रंग में रंगे जाएंगे सरकारी स्कूलों के क्लास रूम, सरकार की घोषणा के साथ विवाद शुरू

Posted by - November 14, 2022 0
दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में बीते दिनों क्लास रूम में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। मुस्लिम छात्राओं की…

योगी पार्टी की नेत्री सह पूर्व राज्यपाल ने कहा महिलाएं अंधेरा होने के बाद नहीं जाएँ थाने

Posted by - October 23, 2021 0
भले ही उत्तरप्रदेश की योगी सरकार अपराध मुक्त प्रदेश वाली छवि का दावा करती हो लेकिन उनकी ही पार्टी की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *