भगोड़े विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट की सजा: 4 महीने जेल, दो हजार रुपये जुर्माना और चार महीने में लौटाने होंगे 40 मिलियन डॉलर

194 0

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले में दोषी ठहराते हुए चार महीने के जेल की सजा सुनाई के साथ 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस ममाले में माल्या पर कोर्ट से जानकारी छुपाने का आरोप भी सही साबित हुआ है। सजा सुनाने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को आदेश भी दिया है कि आने वाले चार हफ्तों के अंदर ब्याज के साथ 40 मिलियन डॉलर लौटाएं नहीं तो सभी संपत्तियों को कुर्क कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि माल्या को 2017 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम की ओर से दायर केस में पारित आदेशों के उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन अमरीकी डॉलर हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया था।

अदालत ने आज सजा सुनाते हुए कहा कि माल्या को अपने आचरण के लिए कोई पछतावा नहीं है और सजा की सुनवाई के दौरान वह कोर्ट के सामने कभी भी पेश नहीं हुआ। अदालत ने कहा कि “कानून की महिमा को बनाए रखने” के लिए उस पर पर्याप्त सजा दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए जाने चाहिए कि विवादित राशि आदेशों के निष्पादन के लिए उपलब्ध हो। इस कारण कोर्ट माल्या को 40 मिलियन डॉलर आठ फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करना का आदेश देती है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो उसकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

स्वामी प्रभुपाद की जयंती पर पीएम मोदी ने जारी किया 125 रुपये का एक विशेष स्मारक सिक्का

Posted by - September 1, 2021 0
नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKCON) के संस्थापक श्री भक्तिवेदांत…

बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति का अभिभाषण जारी, बोले- भारत चला रहा दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य वितरण अभियान

Posted by - January 31, 2022 0
संसद का बजट सत्र 2022 सोमवार से शुरू हो गया है। संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति…

शाम तक बिपरजॉय के प्रकोप से मिलेगी राहत, चक्रवात से अब तक 23 लोग घायल, 24 पशुओं की मौत

Posted by - June 16, 2023 0
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) अब कमजोर पड़ गया है लेकिन गुजरात में कई स्थानों पर इसकी तबाही के निशान…

त्रिपुरा, नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की वापसी, मेघालय में NPP बनी सबसे बड़ी पार्टी

Posted by - March 2, 2023 0
नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने बढ़त बना ली है। त्रिपुरा में भाजपा सरकार बनाने…

अब OTT पर भी तंबाकू के खिलाफ जारी करनी होगी चेतावनी, Anti-Tobacco Day पर लिया सरकार ने अहम फैसला

Posted by - May 31, 2023 0
स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओटीटी कार्यक्रमों के लिए तंबाकू के खिलाफ चेतावनी जारी करना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *