सरेंडर के दिन शपथ लेने वाले कार्तिकेय सिंह से नीतीश कुमार ने छीना कानून मंत्रालय, अब गन्ना और उद्योग विभाग सौंपा

241 0

बिहार एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू हो गई है। बिहार कैबिनेट के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह से सीएम नीतीश कुमार ने कानून मंत्रालय वापस ले लिया है। अब उन्हें गन्ना और उद्योग विभाग मंत्रालय सौंप दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का आरोप है। जैसे ही वो महागठबंधन की सरकार में कानून मंत्री बनाए गए नीतीश कुमार फिर से ट्रोल होने लगे। कार्तिकेय सिंह को बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह का नजदीकी माना जाता है। बिहार की कोर्ट ने आरजेडी विधायक कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण के पुराने मामले में वारंट जारी किया था जिसके बाद से वो लगातार विवादों में थे और इसी वजह से राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर थी।

इसके पहले 16 अगस्त को बिहार कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार ने आरजेडी विधायक कार्तिकेय सिंह को राज्य का नया कानून मंत्री बनाया था। नीतीश कुमार ने एनडीए से रिश्ता तोड़कर महागठबंधन के साथ दोबारा सरकार बनाई। कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाए जाने के साथ ही नीतीश कुमार पर तीखे हमले होने शुरू हो गए थे जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनसे कानून मंत्रालय वापस लेना पड़ा। 16 अगस्त को जहां कार्तिकेय सिंह को सरेंडर करना था वहीं उन्हें कानून मंत्री बना दिया गया था जिसके बाद से इस मामले ने तूल पकड़ लिया था।

जानिए अब किसे मिला कानून मंत्रालय

बिहार की सियासत में कार्तिकेय सिंह को लेकर विवाद बढ़ा तो नीतीश कुमार ने उनसे मंत्रालय ले लिया, लेकिन सबके मन में एक सवाल और उठ रहा होगा कि अब नया कानून मंत्री कौन होगा? सीएम नीतीश ने शमीम अहमद को अब बिहार के कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पहले शमीम अहमद गन्ना उद्योग विभाग देख रहे थे। यानि कि कार्तिकेय का सिर्फ मंत्रालय बदला है वो अभी भी मंत्री पद पर बरकार रहेंगे। नीतीश कैबिनेट में बस विभागों की अदला-बदली कर दी गई है, जिसके बाद एक बार फिर बीजेपी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वो कार्तिकेय सिंह को अपने मंत्रिमंडल से हटा सकते। ये कार्रवाई तो सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई है।

जानिए कार्तिकेय सिंह पर क्या आरोप हैं?

साल 2014 में एक शख्स का बिहार में अपहरण हुआ था इस मामले में बिहार के आरजेडी नेता कार्तिकेय सिंह पर भी आरोपी हैं। अदालत ने इस मामले में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया था। अपहरण के इस मामले में कार्तिकेय सिंह ने न तो कोर्ट में सरेंडर किया और न ही जमानत के लिए कोई याचिका दायर की है अब इस मामले में कोर्ट एक सितंबर को सुनवाई करेगा। कार्तिकेय ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर चार मामले दर्ज होने की बात कही है। इनमें से उनके ऊपर अपहरण, दंगा करवाने, ऊपर चोरी,आपराधिक साजिश रचने, जबरन वसूली करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे संगीन अपराध हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, ममता की मंत्री घायल, अंगरक्षक को भी लगी चोट

Posted by - May 27, 2023 0
पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर शुक्रवार को हमला किया गया…

हिमाचल में जीत के बावजूद भाजपा की प्लानिंग से डरी कांग्रेस, राजस्थान शिफ्ट होंगे विजयी विधायक

Posted by - December 8, 2022 0
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज सीट से जीतकर जहां…

‘हर घर नल का जल’ योजना में उपमुख्यमंत्री के साले बहु रिश्तेदारों को मिले 53 करोड़ रुपए से ज्यादा के ठेके

Posted by - September 22, 2021 0
बिहार : पांच साल पहले बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने सभी को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए…

JK: कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरने से सेना के 3 जवान शहीद, बर्फबारी में कर रहे थे देश की पहरेदारी

Posted by - January 11, 2023 0
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बड़ा हासा हो गया है। यहां माछिल सेक्टर में एलओसी के पास सेना…

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गाँधी के इंतजार  में हुई 15 मिनट देरी 

Posted by - September 20, 2021 0
नई  दिल्ली : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बीएल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *