हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज सीट से जीतकर जहां भाजपा की जीत का खाता खोला है। हालांकि इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों में भाजपा की हालत पतली नजर आ रही है। 37 सीटों पर बड़ी बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े तक पहुंचते हुए कांग्रेस ने बीजेपी को काफी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन, इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान भाजपा की प्लानिंग से डरी हुई है।कांग्रेस को डर है कि बीजेपी हारने के बाद विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है। इसलिए कांग्रेस सभी विजयी विधायकों हिमाचल प्रदेश से राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गई है।
यही वजह है कि सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम को प्लान बी के तहत काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रियंका गांधी के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंच चुकी हैं। प्रियंका गांधी रणथंभौर के होटल शेरबाघ में ठहरने वाली हैं। वहीं पर सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल कांग्रेस के नए विधायकों से मुलाकात करेंगी। दरअसल, कांग्रेस को डर सता रहा है कि भाजपा उनके विधायकों की खरीद फरोख्त कर सकती है। इसी से बचने के लिए कांग्रेस ने विजयी विधायकों को राजस्थान शिफ्ट करने का निर्णय लिया है।