कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में धांधली! थरूर के पोलिंग एजेंट ने की शिकायत, यशपाल आर्या ने आरोपों को बताया बेबुनियाद 

197 0

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के परिणाम  काउंटिंग प्रक्रिया के बीच कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज़ ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। सभी प्रदेशों से आए मतपत्रों को एकसाथ मिलाकर मतगणना की जा रही है। शाम 3 से 4 बजे के बीच मतगणना का परिणाम आने की उम्‍मीद है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

शशि थरूर खेमे ने लगाया वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए काउंटिंग शुरू होने के बाद उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सलमान सोज़ उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का गंभीर आरोप लगाए है। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है।

थरूर खेमे के आरोप बेबुनियाद हैं : कांग्रेस चुनाव अथॉरिटी

कांग्रेस चुनाव अथॉरिटी के सूत्रों ने थरूर के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि आरोप बेबुनियाद हैं। वोटिंग के वक्त लखनऊ में मौजूद थरूर के किसी एजेंट ने सवाल नहीं उठाए थे। दिक्कत उनके दिल्ली के एजेंट को है। थरूर खेमे की तरफ से लगाए गए आरोप के बाद चुनाव करवाने वाले कमेंटी ने बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश की मत पेटी को काउंटिंग की प्रक्रिया से अलग रखा गया है।

137 साल में छठी बार हुआ अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। 17 अक्टूबर मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया था। करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

मुलायम की तेरहवीं के नाम पर वसूल रहे थे चंदा, रसीद वायरल हुई तो रद्द किया कार्यक्रम

Posted by - October 20, 2022 0
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं के नाम पर चंदा वसूलने का मामला सामने आया है.…

हिंदुओं की हत्या पर जीतन राम मांझी बोले- बिहारियों को सौंप दें जम्मू-कश्‍मीर, हालात को सुधार देंगे, आप, श‍िवसेना ने बीजेपी पर बोला हमला

Posted by - June 3, 2022 0
जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या को लेकर अब विपक्ष मोदी सरकार पर जोरदार हमलावर रुख अपना चुका है। कांग्रेस, आप,…

Rajya Sabha से रिटायर हुए 72 सांसद, जानिए पीएम मोदी ने फेयरवेल में क्या कहा

Posted by - March 31, 2022 0
राज्यसभा से 72 सदस्य गुरुवार 31 मार्च को रिटायर हो गए। उनके फेयरवेल पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा…

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव डूबने से एक परिवार के 11 लोग दुबे, 3 का शव बरामद, बचाव कार्य जारी 

Posted by - September 14, 2021 0
मुंबई : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में वर्धा नदी में नाव पलटने से एक ही परिवार के 11 लोग दुब…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *