मिजोरम में पत्थर की खदान के ढहने से 8 की मौत, कई मजदूर लापता, बचाव अभियान जारी

209 0

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू दिए है। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। कंपनी वहीं पास में ही सड़क निर्माण का काम कर रही है जिसके लिए वह पत्थर इकट्ठे कर रही थी।

हादसे के वक्त 15 लोग थे मौजूद

मिजोरम के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव, लालहरियटपुइया ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खदान के गिरने के समय 15 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिले से प्राप्त रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के इस्तेमाल की जाने वाली उत्खनन की कच्ची विधि त्रासदी का कारण हो सकती है।

बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौदढ़ गांव में दोपहर करीब 2.40 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे। जिले के अधिकारियों ने कहा कि एक मेडिकल टीम घटनास्थल पर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर खदान में पत्थर तोड़ रहे थे तभी ऊपर की ढीली मिट्टी धंसने लगी। इसके बाद पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े गिरने लगे। खदान इतनी तेजी से ढही कि मजदूरों को बाहर निकलने का समय नहीं मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। हालांकि इतने ज्यादा मलबे को हटाना आसान काम नहीं है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

ED हिरासत में फूट-फूट कर रोई अर्पिता मुखर्जी, बोलीं- मुझे नहीं पता था उसमें पैसे हैं

Posted by - July 29, 2022 0
बंगाल सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से 50 करोड़ से अधिक कैश और ज्वेलरी…

राहुल गांधी की सजा के खिलाफ, विजय चौक तक आज कांग्रेस का मार्च, विपक्षी दलों का मिला साथ

Posted by - March 24, 2023 0
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को गुजरात के सूरत की कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा…

कोलकाता: पुलिस की गाड़ी, हाथ में हथियार; CM ममता बनर्जी घर में घुस रहा युवक अरेस्ट

Posted by - July 21, 2023 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर में एक हथियारबंद युवक ने भुजाली और छुरी के साथ घुसने की…

मतगणना का काउंटडाउन शुरू: केंद्रीय बल के पहरे में होगी मतगणना, मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

Posted by - March 9, 2022 0
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की काउंटिंग गुरुवार 10 मार्च सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। लेकिन मतगणना…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *