मिजोरम में पत्थर की खदान के ढहने से 8 की मौत, कई मजदूर लापता, बचाव अभियान जारी

208 0

मिजोरम के हनथियाल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के मौदढ़ इलाके में सोमवार को एक पहाड़ी ढलान पर पत्थर की खदान ढह गई। इस हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू दिए है। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सैजिकपुई ने इसकी जानकारी दी है। ज्यादातर मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। कंपनी वहीं पास में ही सड़क निर्माण का काम कर रही है जिसके लिए वह पत्थर इकट्ठे कर रही थी।

हादसे के वक्त 15 लोग थे मौजूद

मिजोरम के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अतिरिक्त सचिव, लालहरियटपुइया ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खदान के गिरने के समय 15 लोग मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग मलबे में दबे हुए हैं। जिले से प्राप्त रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के इस्तेमाल की जाने वाली उत्खनन की कच्ची विधि त्रासदी का कारण हो सकती है।

बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौदढ़ गांव में दोपहर करीब 2.40 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे के समय ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे। जिले के अधिकारियों ने कहा कि एक मेडिकल टीम घटनास्थल पर है।

स्थानीय लोगों ने बताया कैसे हुआ हादसा

स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर खदान में पत्थर तोड़ रहे थे तभी ऊपर की ढीली मिट्टी धंसने लगी। इसके बाद पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े गिरने लगे। खदान इतनी तेजी से ढही कि मजदूरों को बाहर निकलने का समय नहीं मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी तुरंत मदद के लिए पहुंचे। हालांकि इतने ज्यादा मलबे को हटाना आसान काम नहीं है।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, बजरंग पुनिया समेत कई बड़े पहलवान जुटे

Posted by - January 18, 2023 0
भारतीय रेसलरों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुश्ती के सभी दिग्गज…

भूख से न मरे कोई यह सुन‍िश्‍‍च‍ित करना सरकार का काम- नाराज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को द‍िया तीन हफ्ते का वक्‍त

Posted by - November 16, 2021 0
सामुदायिक रसोई बनाने के मसले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट सिरे से उखड़ गया। सीजेआई एनवी रमन्ना की बेंच ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *