सीएम फेस वाले बयान पर प्रियंका गांधी की सफाई, वो तो ऐसे ही..

511 0

शुक्रवार के दिन यूपी के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस यूथ मैनिफेस्टो को जारी किया और नाम दिया भर्ती विधान का। घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया जिसमें एक सवाल था कि कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरा कौन है। उस सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं खुद चेहरा हूं। उनके बयान के बाद सियासी सरगर्मी तेज हुई तो शनिवार को उन्होंने यू टर्न लिया और कहा कि जो कुछ उन्होंने कहा था उसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया। वो कुछ और कहना चाहती थीं।

पार्टी तय करेगी सीएम का चेहरा
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीएम का चेहरा पार्टी तय करेगी। कांग्रेस पार्टी सीएम उम्मीदवारों को थोपती नहीं है। राजनीतिक दल असलियत को छुपाकर चुनाव के समय जाति, सांप्रदायिकता पर आधारित मुद्दे उठा रहे हैं। यूपी के विकास की बात नहीं करना चाहते हैं। इससे प्रदेश की जनता का नुकसान हो रहा है। कांग्रेस जनता की आवाज उठा रही है। विकास, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे ही कांग्रेस के मुख्य मुद्दे हैं।

गठबंधन का विकल्प खुला है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां तक गठबंधन का सवाल है बीजेपी को छोड़कर किसी से भी गठबंधन हो सकता है। लेकिन इसका फैसला नतीजों के बाद लिया जाएगा। जहां तक गठबंधन का सवाल है उसके लिए कांग्रेस की शर्त होगी जो युवाओं के रोजगार से भी संबंधित रहेगा।

रोजगार देने के मुद्दे पर योगी सरकार नाकाम
प्रियंका गांधी ने का कि योगी सरकार में ने बेरोजगारों और नौजवानों के लिए क्या किया है। चुनाव आने पर 25 लाख नौकरियां देने का दावा करते हैं। लेकिन ये नहीं बताया कि नौकरियां किस तरह देंगे।  कैसे लाएंगे और देंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर 20 लाख नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने नौकरी का दावा हवा में नहीं किया। इस दिशा में हम कदम भी उठाएंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

Delhi Airport चुना गया साउथ एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा, जानिए कौन बना दुनिया का नंबर 1 एयरपोर्ट

Posted by - March 21, 2023 0
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) यानि दिल्ली हवाई अड्डे ने दक्षिण एशिया के सबसे अच्छा एयरपोर्ट का तमगा हासिल…

‘मुझे ड्राई फ्रूट और मिनरल वाटर चाहिए’, जेल में बंद सपा विधायक ने कोर्ट से लगाई गुहार

Posted by - June 10, 2023 0
समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव को शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने जज से…

हत्या के मामले में जेल में बंद महिला अपने पति के मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंची

Posted by - December 8, 2022 0
बाघमारा । हत्या मामले को लेकर धनबाद मंडल कारा में बंद चंपा देवी अपने पति के आकस्मिक निधन के बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *