प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी खुशखबरी

253 0

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के लिए ये साल ढेर सारी खुशिंयां लेकर आया है। प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सबको जानकारी दी है कि वो मां और पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वो और निक ‘बहुत खुश’ हैं क्योंकि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमाया है बल्कि हॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग के दम पर खूब नाम कमाया है। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी के 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा मां बन गई हैं। उनका बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका और निक ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा है, “हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस विशेष समय में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए, हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। धन्यवाद।”

इस नोट को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट पर पति निक को टैग किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। तो वहीं निक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका को टैग किया है। दोनों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया, पोस्ट कुछ ही वक्त में वायरल हो गया। इसे प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने जोनस और चोपड़ा परिवार के नए सदस्य के लिए आशीर्वाद देने के साथ कई लाइक्स भी दिए हैं। जहां प्रियंका की इस पोस्ट पर 19 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं तो वहीं निक की इस पोस्ट पर 15 लाख से ज्यादा लाइक्स आए हैं।

आपको बता दें, प्रियंका और निक ने 2018 में पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों कि शादी किसी रॉयल फंक्शन से कम नहीं थी। अपनी शादी के बाद से, दोनों काफी खुश दिखाई देते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला, कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल का भी बयान पुलिस ने किया दर्ज

Posted by - September 3, 2021 0
मुंबई: सिद्धार्थ शुक्ला का निधन बीते गुरुवार रात को होने के बाद शुक्रवार, 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार कर…

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में 2 महीने से जेल में बंद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जमानत

Posted by - September 20, 2021 0
फिल्म : अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को आज कोर्ट से जमानत…

आपत्तिजनक बयान देने पर श्वेता तिवारी को हुआ पछतावा, माफी मांग कर कहा- बयान का गलत अर्थ निकाला गया

Posted by - January 28, 2022 0
छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा श्वेता तिवारी आजकल सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल हाल ही में एक आपत्तिजनक बयान देने…

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना संक्रमित

Posted by - December 13, 2021 0
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा  को कोरोना वायरस (Coronavirus) हो गया है. बीएमसी यानी बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *