श्याम प्रभु के अखंड ज्योत के आगमन पर भाजपा नेत्री ने सिंह मेंशन में किया भव्य स्वागत

181 0

धनबाद:श्री श्याम अखंड ज्योत स्थापना महोत्सव के उपलक्ष पर आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के द्वारा सिंह मेंसन द्वार पर श्याम प्रभु के अखंड ज्योत के आगमन पर स्वागत की भरपूर तैयारी की गई थी।

श्रीमती सिंह ने गाजे बाजे पुष्प वर्षा पंडितो के द्वारा शंखनाद आरती समेत कई तैयारिया कर रखी थी जहां ज्योत के सिंह मैसन आते ही श्रीमती सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ अखंड ज्योत का स्वागत अभिनंदन किया।

उन्होंने रथ पर सवार होकर श्याम प्रभु की आरती एवं माल्यार्पण किया। इस दौरान धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह पूर्व विधायक कुंती देवी धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, संजीव अग्रवाल सतेंद्र कुमार अनिल खेमका संतोष सिंह संजय सिंह समेत भाजपा के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

वही सांसद पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों ने ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह अपने समर्थकों के साथ डटी रही।

वही उन्होंने आने वाले सभी श्याम भक्तों का स्वागत कर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही श्रीमती सिंह के द्वारा श्याम भक्तों के लिए फल मिठाई एवं द्रव्य का वितरण किया गया इस दौरान हजारों की संख्या में सिंह मैंसन समर्थक मुस्तैदी के साथ लगे रहे ।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रागिनी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - February 11, 2022 0
धनबाद : महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज भाजपा नेत्री रागिनी सिंह अपने आवास पर पंडित…

अपार्टमेंट मालिक के बेटे का शव कमरे से संदेहास्पद हालत में बरामद

Posted by - December 1, 2021 0
गिरिडीह जिले में तिरंगा चौक के समीप स्थित मारुति टावर अपार्टमेंट के मालिक अरुण राजगढ़िया के 31 वर्षीय बेटे यशवर्धन…

S.A.P. के कारण वेतन भुगतान में हो रहे गड़बड़ी को जल्द दूर करे बीसीसीएल- ध.को.क.संघ

Posted by - April 15, 2022 0
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भा0म0संघ द्वारा श्रमिक समस्याओं को लेकर बी.सी.सी.एल. प्रबंधन के साथ आहुत द्विपक्षीय वार्ता सौहार्दपूर्ण स्थिती…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *