धनबाद:श्री श्याम अखंड ज्योत स्थापना महोत्सव के उपलक्ष पर आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के द्वारा सिंह मेंसन द्वार पर श्याम प्रभु के अखंड ज्योत के आगमन पर स्वागत की भरपूर तैयारी की गई थी।
श्रीमती सिंह ने गाजे बाजे पुष्प वर्षा पंडितो के द्वारा शंखनाद आरती समेत कई तैयारिया कर रखी थी जहां ज्योत के सिंह मैसन आते ही श्रीमती सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ अखंड ज्योत का स्वागत अभिनंदन किया।
उन्होंने रथ पर सवार होकर श्याम प्रभु की आरती एवं माल्यार्पण किया। इस दौरान धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह पूर्व विधायक कुंती देवी धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, संजीव अग्रवाल सतेंद्र कुमार अनिल खेमका संतोष सिंह संजय सिंह समेत भाजपा के कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
वही सांसद पूर्व विधायक समेत अन्य लोगों ने ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती सिंह अपने समर्थकों के साथ डटी रही।
वही उन्होंने आने वाले सभी श्याम भक्तों का स्वागत कर उन्हे अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी वही श्रीमती सिंह के द्वारा श्याम भक्तों के लिए फल मिठाई एवं द्रव्य का वितरण किया गया इस दौरान हजारों की संख्या में सिंह मैंसन समर्थक मुस्तैदी के साथ लगे रहे ।