तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, रागिनी सिंह हुई शामिल

177 0

झरिया: श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर समिति झरिया द्वारा तीन दिवसीय रंग-रंगीला फागुन महोत्सव गुरूवार 2 मार्च से शुरुआत हो गई। तीन दिनों तक चलने वाले फाल्गुन महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को लगभग 11 बजे झरिया धाम से प्रचलित लाल बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर मे मुख्य पुजारी कैलाश पांडेय द्वारा निशान पूजा कराया गया जिसके बाद भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई।

जहा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रागनी सिंह ने भी झरिया धाम पहुंच कर  श्री श्याम बाबा के चरणों मे माथा टेक कोयलांचल वासियों के सुख समृद्धि की कामना कर भव्य निशान शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। लोगो में द्रव्य एवं जूस बांटे लगभग छह से सात हजार से भी ज्यादा बाबा श्याम के भक्तों द्वारा निशान अर्पण किया। रंग अबीर गुलाल व पुष्पवर्षा करते हुए निशान शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।

भक्त हाथों में श्याम निशान लहराते हुए चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के लाल बाजार , लक्षमनिया मोड़,बाटा मोड़,चार नंबर मेन रोड,धर्मशाला रोड होते हुए पुनः श्री श्याम मंदिर पहुंची।शोभायात्रा में सैकड़ों युवा व महिलाएं शामिल हुईं जो हाथों में निशान लेकर खाटू श्याम के जयघोष करते चल रहे थे।

जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए थे साथ ही कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाबा श्याम के भक्तों के लिए जूस व फलाहार की वयस्था की गई थी। सड़को पर अबीर गुलाल से बनाई गई मनमोहक कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र थी। विभिन्न प्रकार की झलकियों के साथ बाबा श्याम के मधुर गीतों से पूरा झरिया शहर श्याम मय हो गया।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

जल्द ही तोपचांची वासियों को मिलेगा पुराने श्मशान घाट में दाह संस्कार की सुविधा

Posted by - October 26, 2021 0
तोपचांची । तोपचांची शमशान घाट की निर्माण को लेकर तोपचाँची अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी एवं एनएचएआई के अधिकारियों ने मुक्तिधाम…

मुनीडीह महायज्ञ में शामिल हुए महासचिव रणविजय सिंह

Posted by - February 26, 2022 0
मुनीडीह के ग्राम दुबराजडीह(बालूडीह)के ग्रामीणों द्वारा श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया. आयोजन में  मुख्य रूप…

“आवाज लाइव की खबर पर हरकत में आयी पुलिस, पीडीएस चावल लदा वाहन जब्त

Posted by - September 14, 2021 0
झरिया/ बलियापुर. “आवाज लाइव ” में खबर चलने के बाद पुलिस हरकत में आयी. मंगलवार को थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने कोलडैंप…

दुर्घटना के बाद  खुली बीसीसीएल प्रबंधन निंद, कई अवैध मुहाने की भराई कार्य  करवाया गया

Posted by - February 22, 2022 0
बरोरा ।सोमवार सुबह बरोरा क्षेत्र के महेशपुर फुलारीटांड़ के बंद पड़े डेको आउटसोर्सिंग फेस में कोयले का अवैध उत्खनन के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *