आज सूरज ढलते ही दिखेगा अद्भुत नजारा, एक सीध में दिखेंगे एक साथ पांच ग्रह

207 0

आप भी आसमान, ग्रह, चांद, सितारों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने और उन्हें देखने के लिए उत्सुक रहते हैं, तो यह लेख आपको जरूर पसंद आएगा। क्योंकि इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ही अद्भुत आकाशीय नजारे के बारे में जिसे देखने के लिए आप जैसे लोग हमेशा बेसब्री और बेताबी से इंतजार करते हैं।

आज बन रहा है अद्भुत नजारा
आसमान में एक दुर्लभ चमत्कार हमें आज मंगलवार को देखने को मिलेगा। दरअसल 28 मार्च मंगलवार के दिन सौर मंडल धरती से नजर आएगा। इस दौरान नौ में से पांच ग्रह बिल्कुल एक सीधी रेखा में होंगे। इससे भी मजेदार और रोचक बात यह है कि ये सभी ग्रह हमारी पृथ्वी से साफ तौर पर नजर आएंगे। ये पांच ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और यूरेनस हैं, जो 50 डिग्री के एक छोटे से क्षेत्र में मिलेंगे।

सूरज ढलते ही दिखेगी यह अद्भुत और दुर्लभ घटना
आसमान में नजर आने वाली यह अद्भुत और दुर्लभ घटना 28 मार्च को सूरज के ढलते ही दिखाई देने लगेगी। ऐसे में आप शाम के इस समय हाथ में दूरबीन लेकर तैयार रहें। इन पांच ग्रहों में शुक्र सबसे चमकीला नजर आएगा। बुध और बृहस्पति को क्षितिज के पास देखा जा सकता है। हालांकि, यूरेनस को स्पॉट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मंगल और चंद्रमा काफी करीब नजर आएंगे। इस घटना के दौरान कुछ ग्रह दूसरे ग्रहों की तुलना में अधिक स्पष्ट दिखाई देंगे। शुक्र और बृहस्पति दोनों की चमक ज्यादा है। इसलिए इन्हें आसानी से देखा जा सकेगा।

बिना दूरबीन देख सकेंगे
आमतौर पर पांचों ग्रह बिल्कुल सीधी रेखा में दिखाई नहीं देते। लेकिन जब पृथ्वी से देखा जाता है तो, वे लगभग एक चाप के आकार (चंद्रमा के साथ) में नजर आते हैं। वहीं आपके लिए एक मजेदार खबर यह भी है कि एक ओर जहां खगोलविद् कह रहे हैं कि इन ग्रहों की स्थिति को विशेष उपकरणों जैसे बिना किसी टेलेस्कॉप या दूरबिन के भी देखा जा सकेगा। लेकिन यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।

इन दिनों में भी दिखेंगे ये अद्भुत नजारे
28 मार्च को होने वाले इस खगोलीय दृश्य को वृहत ग्रह संरेखण के रूप में जाना जाता है। 5 से 6 ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक तरफ और करीब होंगे। इस तरह की आखिरी घटना जून 2022 में नजर आई थी। जहां सभी पांच ग्रह, बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि एक साथ आकाश में दिखाई दिए थे। अब आने वाले 11 अप्रैल को बुध, यूरेनस, शुक्रऔर मंगल एक साथ नजर आएंगे। तो 24 अप्रैल को बुध, यूरेनस, शुक्रऔर मंगल दिखेंगे। 29 मई को यूरेनस, बुध, बृहस्पति और शनि नजर आएंगे। तो 17 जून को बुध, यूरेनस, बृहस्पति, नेपच्यून और शनि एक साथ दिखेंगे।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए रत्नेश सदा, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

Posted by - June 16, 2023 0
बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बिहार कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है। सहरसा के सोनबरसा से…

शिवसेना सांसद से मिलने खुद गए नरेंद्र मोदी, पूछा उद्धव ठाकरे का हाल, सीएम योगी ने अखिलेश यादव को किया फोन

Posted by - December 23, 2021 0
भारतीय राजनीति में विभिन्न दलों में मतभेदों के चलते जुबानी जंग खूब देखने को मिलती है। लेकिन आम मौकों पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *