नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए रत्नेश सदा, राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

136 0

बिहार में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। बिहार कैबिनेट का आज विस्तार हुआ है। सहरसा के सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को आज मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अचानक आए इस परिवर्तन की वजह संतोष मांझी रहे हैं। हम पार्टी से विधायक संतोष मांझी ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। जिस वजह से एक सीट खाली हो गई। जिसे भरने के लिए राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने रत्नेश सदा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। रत्नेश को जदयू कोटे से मंत्री बनाया जा रहा है। रत्नेश सदा मुसहर समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सोनवर्षा विधानसभा से जदयू के विधायक हैं रत्नेश सदा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में रत्नेश सदा ने सोनवर्षा विधानसभा सुरक्षित सीट से जदयू प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। और कांग्रेस प्रत्याशी तरनी ऋषिदेव को 13466 वोट से पराजित किया था। रत्नेश सदा अभी जदयू के सचेतक हैं।

यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं – बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा यह मंत्रिमंडल विस्तार नहीं है। मंत्री का जो एक पद रिक्त हुआ है, उसे भरा जा रहा है। 23 जून को होने वाली विपक्षी एकता की महाबैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर सरकार विचार-मंथन करेगी।

रत्नेश सदा कौन हैं जानें?

रत्नेश सदा जेडीयू से विधायक है। रत्नेश सदा मुसहर समाज से आते हैं। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी से कहीं अधिक जनाधार वाले नेता भी हैं। रत्नेश सदा सहरसा के सोनबरसा से लगातार तीन बार के विधायक हैं। और संस्‍कृत से उन्‍होंने आचार्य की डिग्री भी हासिल की है। रत्नेश सदा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वासपात्र भी हैं। वो सरल स्वभाव वाले जुनूनी नेता माने जाते हैं।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

केरल यात्रा में पीएम मोदी की जान को खतरा, भाजपा कार्यालय को मिला पत्र

Posted by - April 22, 2023 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को दो दिनी केरल यात्रा के तहत कोच्चि पहुंचेंगे। वहां रोड शो में हिस्सा लेंगे।…

विपक्षी दलों की बैठक से पहले मांझी ने बढ़ाई नीतीश की टेंशन, पांच सीटों की मांग पर अड़े, कहा-जिधर हम उसकी जीत तय

Posted by - June 2, 2023 0
पटना:बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दलों की एकता के लिए मैराथन प्रयास कर रहे हैं. पिछले 9 महीने से…

गम के सागर में डूबा कन्हैयालाल का परिवार, पत्नी बोलीं- हत्यारों का वही हाल हो जो उनके पति का हुआ

Posted by - June 29, 2022 0
उदयपुर के रहने वाले कन्हैयालाल के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी साबित हुआ। वो अब इस दुनिया में नहीं है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *