कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल

130 0

कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। अनिल एंटनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि अनिल एंटनी ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले में कांग्रेस के रुख पर सवाल खड़े किए थे।

केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की मौजूदगी में अनिल एंटनी ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनिल ने इसी साल जनवरी महीने में कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने गुजरात में 2002 में हुए दंगों पर आधारित ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के वृत्तचित्र को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि ए के एंटनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और वह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं।

बीबीसी के रुख का किया था विरोध

अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर के विचारों को रखना सही नही है। इससे देश की संप्रभुता कमजोर होगी। उन्होंने कहा था- बीजेपी के साथ बड़े मतभेदों के बावजूद मुझे लगता है कि वे भारत में बीबीसी के विचारों को रखते हैं, एक राज्य प्रायोजित चैनल पूर्वाग्रहों के एक लंबे इतिहास के साथ हमारी संप्रभुता को कमजोर करेगा।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा था। लेकिन अनिल ने कांग्रेस के स्टैंड पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने विचार लिखे थे, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। इसके बाद अनिल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Spread the love

Awaz Live

Awaz Live Hindi Editorial Team members are listed below:

Related Post

राष्ट्रपति चुनाव में NDA के साथ थी JMM, उपराष्ट्रपति चुनाव में बदला पाला, अलवा को समर्थन

Posted by - August 3, 2022 0
राष्ट्रपति चुनाव में NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में…

Gujarat Budget 2023: गुजरात के लिए 3.01 लाख करोड़ का बजट पेश, कोई नया टैक्स नहीं; शिक्षा-स्वास्थ्य पर फोकस

Posted by - February 24, 2023 0
गुजरात की भाजपा सरकार ने बजट 2023-24 को शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया। यह बजट पिछले बजट से 20…

सुरक्षा में हुई चूक के बाद पहली बार पंजाब जाएंगे PM मोदी, जालंधर में रैली को करेंगे संबोधित

Posted by - February 9, 2022 0
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को वर्चुअल रैली करने…

बेटे की लाश को 90 KM तक बाइक पर ले गए पिता, पूर्व CM ने वीडियो शेयर कर कहा- दिल दहलाने वाली त्रासदी

Posted by - April 26, 2022 0
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। एक पिता को अपने मृत बेटे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *